ट्रंप का भारत को बड़ा झटका, 2 अप्रैल से लागू करेंगे रेसिप्रोकल टैरिफ* – भारत केसरी टीवी

ट्रंप का भारत को बड़ा झटका, 2 अप्रैल से लागू करेंगे रेसिप्रोकल टैरिफ*

B.R.Sarena 04/03/25.

Advertisement

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी कठोर टैरिफ नीति का बचाव करते हुए कहा है कि चीन और भारत पर दो अप्रैल से उच्च टैरिफ (Tariff) लगाया जाएगा। ट्रंप ने कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए एक महत्वपूर्ण भाषण में टैरिफ लगाने के लिए चीन सहित अन्य देशों के साथ भारत का भी उल्लेख किया। अमरीकी राष्ट्रपति ने विदेशी आयातों पर पारस्परिक टैरिफ लागू करने के लिए अपने प्रशासन की प्रतिबद्धता पर भी प्रकाश डाला।
भाषण के दौरान भारत का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा,“ भारत हमसे 100 प्रतिशत से अधिक ऑटो टैरिफ वसूलता है। यदि आप ट्रंप प्रशासन के तहत अमरीका में अपना उत्पाद नहीं बनाते हैं, तो आपको टैरिफ देना होगा, और कुछ मामलों में, बहुत बड़ा। अन्य देशों ने दशकों से हमारे खिलाफ टैरिफ का इस्तेमाल किया है और अब उन अन्य देशों के खिलाफ उनका उपयोग शुरू करने की हमारी बारी है।”
हमारे उत्पादों पर चीन का औसत टैरिफ हमसे दोगुना है
अमरीका पर ‘भारी’ टैरिफ लगाने वाले देशों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “औसतन, यूरोपीय संघ, चीन, ब्राजील, भारत, मैक्सिको और कनाडा क्या आपने उनके बारे में सुना है और अनगिनत अन्य देश हमसे बहुत ज़्यादा टैरिफ लगाते हैं, जितना हम उनसे वसूलते हैं।” उन्होंने कहा “ यह बहुत अनुचित है। हमारे उत्पादों पर चीन का औसत टैरिफ हमसे दोगुना है और दक्षिण कोरिया का औसत टैरिफ चार गुना ज़्यादा है।” उन्होंने घोषणा की कि पारस्परिक टैरिफ 1 अप्रैल से नहीं बल्कि 2 अप्रैल से लागू होंगे, क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि यह ‘अप्रैल फूल्स डे’ के साथ मेल खाए
2 अप्रैल ही क्यों चुना
उन्होंने कहा “2 अप्रैल को, मैं इसे 1 अप्रैल बनाना चाहता था, लेकिन नहीं चाहता था कि इसे अप्रैल फूल्स डे के रूप में टैरिफ लगाए जाए।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000