हिमाचल में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, 1 से 15 जून तक खुद भर सकेंगे जानकारी – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, 1 से 15 जून तक खुद भर सकेंगे जानकारी

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

*हिमाचल में आम जनता खुद करेगी अपनी गिनती, पहली से 15 जून तक मौका*

 

हिमाचल प्रदेश में इस बार जनगणना का काम डिजिटल तकनीक से किया जाएगा। इसमें आम लोगों को खुद अपनी गिनती करने और जानकारी भरने का मौका भी मिलेगा। जनगणना 2027 की प्रक्रिया इस बार पारंपरिक कागजी तौर-तरीकों को पीछे छोड़ते हुए डिजिटल तकनीक से और सशक्त होगी। इस अभियान को गति देने और देश के प्रत्येक नागरिक की सटीक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरकार मुख्य रूप से तीन डिजिटल स्तंभों का उपयोग कर रही है। शिमला स्थित जनगणना कार्य निदेशालय ने बताया कि भारत सरकार देश की आगामी जनगणना को पूरी तरह से आधुनिक, पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के लिए संकल्पित है।

इसी श्रृंखला में हिमाचल प्रदेश में जनगणना 2027 का प्रथम चरण यानी मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 16 जून से 15 जुलाई तक संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत, अब आम जनता एक सुरक्षित ऑनलाइन पोर्टल सी डॉट सेनसस डॉट सेनसस डॉट जीओवी डॉट इन के माध्यम से स्वयं अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेगी। यह कदम न केवल समय बचाएगा बल्कि डेटा की गोपनीयता और सटीकता को भी बढ़ाएगा। हिमाचल प्रदेश में यह सुविधा 1 जून से 15 जून 2026 तक उपलब्ध रहेगी। स्व-गणना के पश्चात नागरिकों को एक 11 अंकीय स्व-गणना आई.डी. नम्बर प्राप्त होगा। 16 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 के मध्य जब जनगणना कर्मी घर-घर सर्वेक्षण करेंगे तब उन्हें यह आई.डी. प्रदान करना होगा। ऐसा करने पर स्व-गणना के दौरान पोर्टल पर प्रविष्ट जानकारी स्वत: प्रगणक के मोबाइल ऐप में प्रदर्शित हो जाएगी। यह प्रक्रिया नागरिकों के साथ-साथ प्रगणकों के लिए भी सहायक सिद्ध होगी।

एचएलओ के माध्यम से एकत्रित होगी जानकारी

फील्ड में तैनात प्रगणक इस बार कागजी फॉर्म लेकर नहीं, बल्कि एक अत्याधुनिक एचएलओ, हाउस लिस्टिंग एंड हाउसि

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000