गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन कक्षा 10 वीं (सीबीएसई) परिणाम 2025–26 में शानदार सफलता का परचम  – भारत केसरी टीवी

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन कक्षा 10 वीं (सीबीएसई) परिणाम 2025–26 में शानदार सफलता का परचम 

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन कक्षा 10 वीं (सीबीएसई) परिणाम 2025–26 में शानदार सफलता का परचम

 

 

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन ने सत्र 2025–26 के कक्षा 10वीं (सीबीएसई) परीक्षा परिणाम में एक बार फिर उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए शानदार उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने न केवल उच्च प्रतिशत प्राप्त किए, बल्कि विभिन्न विषयों में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

इस वर्ष के स्कूल टॉपर प्रांजल शर्मा ने 96.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कार्तिक सिंह ने 95.8% तथा मन्नत ने 93.8% अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने विषयवार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें सामाजिक विज्ञान तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में 100 में से 100 अंक प्राप्त करना विशेष रूप से सराहनीय रहा। इसके अतिरिक्त अंग्रेज़ी, हिंदी, विज्ञान एवं गणित जैसे विषयों में भी विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया।

विद्यालय के समग्र परिणाम की बात करें तो इस वर्ष कुल 42 विद्यार्थियों ने 75% से 96.7% तक अंक प्राप्त कर डिस्टिंक्शन हासिल किया, जबकि 25 विद्यार्थियों ने 60% से 74% के बीच अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। यह उपलब्धि विद्यालय के समर्पित शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों के निरंतर प्रयास तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।

विद्यालय प्रबंधन ने इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए प्रधानाचार्या श्रीमती लखविंदर कौर अरोड़ा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा उनके कुशल नेतृत्व की सराहना की। प्रधानाचार्या श्रीमती लखविंदर कौर अरोड़ा ने भी सभी शिक्षकों के समर्पण, परिश्रम और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों की निरंतर मेहनत और विद्यार्थियों के प्रति उनकी लगन ही इस सफलता की मजबूत नींव है।

विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या श्रीमती लखविंदर कौर अरोड़ा एवं समस्त स्टाफ ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि ये परिणाम न केवल विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का प्रमाण हैं, बल्कि विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण को भी दर्शाते हैं।

“गुरुकुल परिवार” अपने विद्यार्थियों की इस सफलता पर गर्व महसूस करता है और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए संकल्पित है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000