संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट ने दुनिया को फिर दी चेतावनी, अगले पांच साल और गर्म होंगे, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड – भारत केसरी टीवी

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट ने दुनिया को फिर दी चेतावनी, अगले पांच साल और गर्म होंगे, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

यूएन की दुनिया को चेतावनी, 2026 से 2030 तक पृथ्वी का तापमान और ज्यादा तेजी से बढ़ेग

संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट ने दुनिया को फिर से चेतावनी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, अगले पांच साल (2026 से 2030) में पृथ्वी का तापमान और भी तेजी से बढ़ेगा। कई बार 1.5 डिग्री सेल्सियस की सीमा पार होगी। गर्मी के नए रिकॉर्ड बनेंगे। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) की यह रिपोर्ट साफ बताती है कि इनसानी गतिविधियों से निकलने वाली ग्रीनहाउस गैसों के कारण मौसम और भी चरम रूप ले रहा है। पेरिस समझौते में तय किया गया था कि हम पृथ्वी का औसत तापमान पूर्व-औद्योगिक काल की तुलना में 1.5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नहीं बढऩे देंगे, लेकिन डब्ल्यूएमओ की नई रिपोर्ट कहती है कि 2026 से 2030 के बीच 75 प्रतिशत संभावना है कि पांच साल का औसत तापमान 1.5 डिग्री से ऊपर चला जाएगा। 91 फीसदी संभावना है कि इन 5 सालों में से कम से कम एक साल 1.5 डिग्री की सीमा पार कर जाएगा। 86 फीसदी संभावना है कि इनमें से कोई एक साल 2024 का गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ देगा यानी आने वाले साल और भी गर्म होने वाले हैं।

रिपोर्ट में सबसे चिंताजनक बात आर्कटिक क्षेत्र के बारे में है। यहां तापमान बाकी दुनिया की तुलना में करीब 3.5 गुना तेजी से बढ़ रहा है। 2026 से 2030 तक आर्कटिक का तापमान औसतन 1.66 डिग्री सेल्सियस और बढ़ सकता है। समुद्री बर्फ पिघल रही है। बर्फ कम होने से सूरज की किरणें समुद्र में ज्यादा सोखी जाती हैं, जिससे और गर्मी बढ़ती है। यह एक साइकिल बन गया है। सर्दियों में आर्कटिक पहले से भी ज्यादा गर्म रहेगा, जो पूरे विश्व के मौसम को प्रभावित करेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000