चार नगर निगमों के वोटों की गिनती 31 मई को, मतगणना के लिए राज्य चुनाव आयोग की सभी तैयारियां पूरी – भारत केसरी टीवी

चार नगर निगमों के वोटों की गिनती 31 मई को, मतगणना के लिए राज्य चुनाव आयोग की सभी तैयारियां पूरी

[ मदन शर्मा]

Advertisement

हिमाचल में चार नगर निगमों के चुनाव परिणाम के अब दो दिन शेष रह गए हैं। चुनावों की मतगणना 31 मई रविवार को की जाएगी। मतगणना को लेकर चुनाव आयोग की और से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना का दौर सुबह नौ बजे से शुरू होगा। यह मतगणना सभी निगम के मुख्यालयों पर की जाएगी। राज्य में चारों नगर निगमों, धर्मशाला, पालमपूर, मंडी और सोलन में 17 मई को चुनाव हुए थे। यह चुनाव पार्टी आधारित चुनाव चिन्ह पर किए गए थे, जबकि इस दिन 25 नगर परिषद और 22 नगर पंचायतों के चुनाव भी करवाए गए थे। नगर पंचायत और नगर परिषदों में वोटिंग वाले दिन 17 मई को ही मतगणना का कार्य पूरा होग था, जबकि चार नगर निगमों के नतीजे के लिए राज्य की जनता को 31 मई तक का इंतजार पड़ा है।

Advertisement

राज्य में हुए चार नगर निगमों के परिणाम पर दोनों ही राजनीतिक दलों सहित आम जनता की नजरें भी टिकी हुई हैं। यह चुनाव परिणाम सत्ता का सेमीफाइनल माने जा रहे हैं। क्योंकि यह चुनाव पार्टी चुनाव चिन्ह पर हुए थे, ऐसे में कांग्रेस और भाजपा दोनों की राजनीतिक दलों के लिए यह परिणाम एक नई ऊर्जा का कार्य करेंगे। प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह आखिरी चुनाव है। ऐसे में यह परिणाम आने वाले चुनाव के लिए पहले से एक नई रूपरेखा तय करेंगे। चुनाव परिणाम आने के बाद से हालांकि राज्य चुनाव आयोग द्वारा 31 मई तक लगाई गई आचार संहिता भी समाप्त हो जाएगी।

51 नगर निकायों में 449 पदों को चुनाव

राज्य के 51 नगर निकायों में कुल 449 पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया अब संपन्न हो चुकी है। इस चुनाव के लिए 24 अप्रैल को चुनाव आयोग ने शेड्यूल जारी किया था। वहीं, नामांकन पत्र 29 व 30 अप्रैल को भरे गए थे। इसके बाद 17 मई को राज्य में शहरी निकायों में यह चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000