रोहड़ू की पाखी ने भरी ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बैडमिंटन प्रतियोगिता की उड़ान – भारत केसरी टीवी

रोहड़ू की पाखी ने भरी ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बैडमिंटन प्रतियोगिता की उड़ान

रोहड़ू। हाल ही में “नॉर्थ जॉन इंटरयूनिवर्सिटी बैडमिंटन प्रतियोगिता” पर कब्जा करने वाली रोहड़ू की “पाखी” अब “इंडिया यूनिवर्सिटी बैडमिंटन प्रतियोगिता” और “खेलो इंडिया” में अपने खेल का जलवा बिखेरेगी।

Advertisement

नॉर्थ जॉन इंटरयूनिवर्सिटी बैडमिंटन प्रतियोगिता” का आयोजन ऊना में 23 नवंबर से 26 नवंबर किया गया था। जिसका समापन मंगलवार को हुआ। जिसमें पाखी ने जीत हासिल दर्ज करके अब “ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बैडमिंटन प्रतियोगिता” का टिकट पक्का किया। यह प्रतियोगिता “राजस्थान के झुन्झुनू” में 3 दिसंबर से 6 दिसंबर के बीच होगी।

Advertisement


पाखी रोहड़ू क्षेत्र के कांडा गांव से ताल्लुक रखती हैं। पाखी ने पहली बार यह मुकाम हासिल कर हिमाचल प्रदेश व अपने क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए बैडमिंटन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पाखी फिलहाल बीए की पढ़ाई हमीरपुर से कर रही है। और SAI NCOE HAMIRPUR से अपनी खेल का प्रशिक्षण ले रही है। पाखी अपनी जीत का श्रेय अपने परिवार वालों के साथ अपने कोच प्रेमलाल ठाकुर और नेहा सूद को देती है।

Advertisement

पाखी इससे पहले भी 7वीं नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग ले चुकी है। पाखी इस प्रतियोगिता में पहली बार भाग ले रही है।
पाखी ने अपने शानदार प्रदर्शन से साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से बड़ी से बड़ी उपलब्धियां आसानी से हासिल की जा सकती हैं। यह हिमाचल प्रदेश के युवतियों के लिए प्रेरणादायक है। पाखी की इस सफलता से उनके परिवार और गांव में खुशी की लहर है। हिमाचल प्रदेश के इस होनहार खिलाड़ी को इस उपलब्धि पर भारत केसरी टीवी की ओर से ढेरों बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000