गगल एयरपोर्ट के साथ बनेगी एयरोसिटी, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सुक्खू सरकार की बड़ी योजना – भारत केसरी टीवी

गगल एयरपोर्ट के साथ बनेगी एयरोसिटी, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सुक्खू सरकार की बड़ी योजना

[MADAN SHARMA]

Advertisement

जुगेहड़, भदोट, बंडी खास और बंडी खुर्द में 65 हेक्टेयर भूमि चिन्हित

Advertisement

कांगड़ा प्रशासन ने कन्सेप्ट नोट और ड्राइंग तैयार कर अनुमति के लिए भेजी

कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को राज्य का पहला बड़ा एयरपोर्ट बनाने के साथ राज्य की सुक्खू सरकार यहां एयरोसिटी का भी निर्माण करेगी। इस एयरोसिटी के लिए 65 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इस भूमि अधिग्रहण की अनुमानित लागत प्रारंभिक अनुमान के अनुसार 122.32 करोड़ है, जो वर्तमान सर्किल रेट के हिसाब से आंकी गई है। हिमाचल सरकार की स्वीकृति के अनुसार कांगड़ा एयरपोर्ट के निकट एयरोसिटी को प्लांड अर्बन एरिया के नाम से विकसित किया जाएगा। इसके लिए जुगेहड़, भदोट, बंडी खास और बंडी खुर्द गांवों में लगभग 65 हेक्टेयर भूमि डीसी कांगड़ा ने चिन्हित की है, जिसका अधिग्रहण अभी होना है। इस प्रोजेक्ट के लिए राज्य मंत्रिमंडल ने 30 मई, 2026 को स्वीकृति दे दी थी। अब जिलाधीश कांगड़ा संबंधित भूमि के अधिग्रहण के लिए लैंड एक्विजिशन एक्ट 2013 के अनुसार प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। इस परियोजना के विकास और निर्माण के लिए कन्सेप्ट नोट और ड्राइंग तैयार हो गई है, जिन्हें सैद्धांतिक स्वीकृति के लिए राज्य सरकार के पास भेजा गया है।

इस ड्राइंग पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग से भी अनुमति ली जाएगी। दूसरी तरफ, गगल हवाई अड्डे में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग आखिरी चरण में है और इस अड्डे के निर्माण के लिए टेक्नो इकॉनोमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भेज दी गई है। इससे पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जो ऑब्जेक्शन डीपीआर पर लगाए थे, उन्हें भी दूर कर दिया गया है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000