नालागढ़ ब्रेकिंग : छह और 10 साल की दो बहनों के साथ जंगल में हैवानियत, आरोपी फरार

नालागढ़। देश के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में एक प्रवासी श्रमिक परिवार की दो बेटिया हवस के भूखे दरिंदें के हत्थे चढ़ गईं। दो आरोपी कुरकुरे और जंगल से मोरपंख दिलाने के नाम पर छह व दस साल की बच्चियों को जंगल में ले गए। जहां छोटी बच्ची के साथ रेप का प्रयास और बड़ी के साथ रेप किया गया। शाम को बच्चियों ने अपने माता पिता के ड्यूटी से घर लौटने पर घटना की जानकारी दी तो आसपास के श्रमिकों ने अरोपियों के साथियों को बंधक बना लिया। इसबीच पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरूकर दी है। एक आरोपी भी नाबालिग बतायाजा रहा है।

Advertisement

पीड़ित बच्चियों के पिता ने बताया कि वे ठेकेदारी प्रथा के तहत एक कंपनी में काम करते हैं। कल सुबह पति पत्नी दोनों काम पर चले गए। शाम के समय जब वे घर लौटे तो दोनों बेटियों ने अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी उन्हें दी। बच्चियों ने उन्हें बताया कि दो युवक उनके पास आए और कुरकुरे और जंगल से मोरपंख दिलाने के नाम पर उन्हें जंगल में ले गए। जहां छह साल की छोटी बच्ची को पचास रुपये देते उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की के दवाब बनाना शुरू कर दिया।

जब बच्ची ने ऐसा करने से मना कर दिया और रोने लगी तो आरोपियों ने उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ की। उन्होंने इसके बाद उनकी दस साल की बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

यह बात उन्होंने आसपास रहने वाले श्रमिक मित्रों को बताई तो श्रमिकों में रोष पनप गया। तुरंत आरोपियों की बस्ती में जाकर आरोपियों से संबधित कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया। और आरोपियों को उनके सुपुर्द करने की शर्त रखी गई। इसी बीच पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त करायागया। बताया गयाहै कि एक आरोपी भ्ज्ञी नाबालिग है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत जुटाये।

शिकायत के बाद नालागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है पीड़ित बच्ची का नालागढ़ के सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया और घटनास्थल पर फॉरेन्सिक टीम जुन्गा ने नमूने एकत्रित किए हैं। फिलहाल घटना के बाद से आरोपी प्रवासी युवक मौके से फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000