हल्द्वानी ब्रेकिंग : मोतिया गांव में मां से बिछड़े मिले दो बाघ के शावकों ने तोड़ा दम – भारत केसरी टीवी

हल्द्वानी ब्रेकिंग : मोतिया गांव में मां से बिछड़े मिले दो बाघ के शावकों ने तोड़ा दम

हल्द्वानी। हरिपुर मोतिया गांव के एक खेत में सोमवार सुबह मिले गुलदार के दो शावकों ने आज दम तोड़ दिया। दोनों गुलदार के शव को पोस्टमार्टम कर बिसरा जांच के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के संदेह है कि शावकों की मौत के बाद मां गुलदार के हमलावर हो सकती है। इसी डर से आज शाम के समय ही ग्रामीण कमरों में बंद हो गए।

Advertisement

विदित रहे कि रामपुर रोड स्थित हरिपुर मोतिया गांव के निवासी मनोहर चन्द्र बड़शिलिया को गुलदार के दो शावक खेत में मिले थे। इस बीच शावकों को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ वहां जुट गयी।

Advertisement

मौके पर पहुंचे तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टीम ने लोगों को मौके को मौके से हटाते हुए एक टीम को शावकों की सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया था। मंगलवार को दो शावकों ने वन अधिकारियों के सामने दम तोड़ दिया।

Advertisement

वन विभाग ने शावकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौके पर कैमरा ट्रैप लगा दिए थे ताकि रात भर उनकी मॉनिटरिंग की जा सके। साथ ही वन विभाग की एक टीम को मौके पर तैनात किया गया था।

Advertisement

वन विभाग की मॉनिटरिंग के बीच शावकों ने मां के इंतजार में कब दम तोड़ा इसकी खबर वन विभाग को नहीं लगी। सुबह वन विभाग में तैनात पशु चिकित्सक ने दोनों शावकों का पोस्टमार्टम कर बिसरा जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेज दिया है।

वन अधिकारियों का कहना है कि बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000