सैन्य सम्मान के साथ हुआ सैनिक का अंतिम संस्कार, विनय कुमार अमर रहे के नारों से गूंजा क्षेत्र – भारत केसरी टीवी

सैन्य सम्मान के साथ हुआ सैनिक का अंतिम संस्कार, विनय कुमार अमर रहे के नारों से गूंजा क्षेत्र

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर क्षेत्र की पिपली पंचायत के पोहल गांव निवासी 25 वर्षीय सैनिक विनय कुमार ने उपचार के दौरान रविवार को जालंधर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। उनकी पार्थिव देह सोमवार देर शाम घर पहुंचीं। मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस दाैरान पूरा क्षेत्र विनय अमर रहे और भारत माता के नारों से गूंज उठा। परिजनों की चीख-पुकार के बीच जवान के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। फिलहाल उनके मौत के सही कारण साफ नहीं हो पाए हैं।

Advertisement

विनय अगस्त माह में छुट्टी काटने के बाद जोगिंद्रनगर से सितंबर में फिरोजपुर में सेवाएं देने के लिए गए थे। 11 सितंबर को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया। उनके पीलियाग्रस्त होने का पता चला। यहां से उन्हें जांलधर स्थित अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया। 18 दिन विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन रहने के बाद रविवार देर शाम को उनकी मौत की खबर आई। विनय कुमार बीते पांच सालों से भारतीय सेना में बतौर सिपाही सेवाएं दे रहे थे। उधर, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि स्थानीय एसडीएम से एक सैनिक की स्वास्थ्य कारणों से निधन होने की सूचना मिली है। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सैनिक विनय कुमार के निधन पर शोक जताया है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000