शादी से दो दिन पहले लापता हुई युवती, बैग और चाबी लगी स्कूटी बरामद, तलाश में जुटी पुलिस की तीन टीमें – भारत केसरी टीवी

शादी से दो दिन पहले लापता हुई युवती, बैग और चाबी लगी स्कूटी बरामद, तलाश में जुटी पुलिस की तीन टीमें

मेरठ। मेरठ में भगत लाइन के पास एक प्ले जोन में काम करने वाली रिसेप्शनिस्ट रुचि रस्तोगी शादी से दो दिन पहले ही लापता हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और घटना के बारे में जानकारी की। वहीं दूसरे दिन भी युवती का कोई सुराग नहीं लग सका है।

Advertisement

पुलिस ने चाबी लगी स्कूटी और बैग बरामद किया है। इस मामले में कैंट विधायक अमित अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई की बात कही। पुलिस की टीम ने कुछ नालों में भी युवती की तलाश की और कैंट एरिया के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने अपहरण और अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी है। वहीं, पुलिस ने छानबीन के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं।

Advertisement

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पांडवनगर की रहने वाली रुचि(24) गंगानगर स्थित एक प्ले जोन में काम करती है। गुरुवार रात को जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। तलाश करते हुए भगत लाइन के पास से स्कूटी और बैग मिला। पुलिस को शक हुआ कि युवती नाले में न गिर गई हो। इसके चलते कुछ नालों में भी युवती की तलाश की गई, लेकिन युवती का सुराग नहीं लगा।

Advertisement

इस मामले में परिजन पहले गंगानगर थाने पहुंचे और तहरीर दी, लेकिन मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का होने के चलते मामला सिविल लाइन भेज दिया गया। सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला ने बताया कि युवती लापता होने की जानकारी मिली थी, लेकिन मामला सिविल लाइन होने का चलते परिजन वहां चले गए।

Advertisement

कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से इस मामले में बातचीत की। इसके बाद एसएसपी ने तीन टीमों का गठन कर दिया है। सर्विलांस टीम को भी जांच में लगाया गया है। युवती के मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर जांच की जा रही है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि युवती की बरामदगी के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000