बठिंडा ब्रेकिंग: पिता-पुत्र की हत्या, कुत्ता खरीदने के विवाद में तेजधार हथियारों से काटा

बठिंडा। बठिंडा के गांव जीवन सिंह वाला में सोमवार देर रात को पालतू कुत्ता खरीदने को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने तेजधार हथियार से पिता-पुत्र की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान मंदिर सिंह और उनके बेटे अमरीक सिंह के तौर पर हुई है। आरोपियों ने परिवार की एक महिला को भी घायल कर दिया। शोर मचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

Advertisement

वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा पहुंचाया। तलवंडी पुलिस मामले में जांच कर रही है। घायल महिला के बयान पर मुख्य आरोपी एकम सिंह समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपी इंदर सिंह समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अमनीत कोंडल ने इसकी पुष्टि कर दी है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार गांव जीवन सिंह वाला के रहने वाले मंदिर सिंह और अमरीक सिंह ने एक पालतू कुत्ते को खरीदा था। उसी कुत्ते को गांव का एकम सिंह भी खरीदना चाहता था। जब एकम सिंह कुत्ते को खरीदने के लिए मंदिर सिंह और अमरीक सिंह के पास गया तो वहां पर उनके बीच विवाद हो गया था। थोड़ी देर बाद एकम सिंह अपने अन्य साथियों के साथ तेजधार हथियार लेकर अमरीक और मंदिर के घर पहुंच गया।

Advertisement

जहां पर उन्होंने दोनों पिता-पुत्र के साथ मारपीट की और फिर दोनों की हत्या कर दी। आरोपियों ने पिता पुत्र की हत्या करने के बाद घर में बचे छोटे बच्चे को भी जान से मारने का प्रयास किया था, लेकिन जब आरोपी छोटे बच्चे को मारने के लिए आगे बढे़ तो घर की महिला ने उन्हें रोका। इस पर आरोपियों ने महिला पर भी तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। जब शोर मचा तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

Advertisement

एसएसपी अमनीत कोंडल का कहना था कि घटना के बाद तलवंडी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस द्वारा घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो वहीं दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा भिजवा दिया गया। एसएसपी ने बताया कि हत्या केस से जुडे़ दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

Advertisement

सूत्र बताते हैं कि जब आरोपी तेजधार हथियारों से लैस होकर अमरीक एवं मंदिर सिंह के घर पहुंचे थे तो वो पूरे परिवार को जान से मारने के लिए ललकारे मार रहे थे। आरोपियों ने घर के मुख्य गेट को भी तोड़ दिया था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000