झूठी गारंटियों और अधूरे वायदों में फेल हुई कांग्रेस सरकार : अनुराग ठाकुर – भारत केसरी टीवी

झूठी गारंटियों और अधूरे वायदों में फेल हुई कांग्रेस सरकार : अनुराग ठाकुर

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कहा कि प्रदेश की जनता अब झूठी गारंटियों और अधूरे वायदों का जवाब पंचायत चुनावों में देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार 3 वर्ष पहले बड़े-बड़े दावे और गारंटियां देकर सत्ता में आई थी, लेकिन आज प्रदेश को भारी कर्ज में डुबो दिया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर लगभग 1 लाख 12 हजार करोड़ रुपए का कर्ज हो चुका है। यदि इस राशि को 25 लाख परिवारों में बांटा जाए तो हर परिवार पर भारी आर्थिक बोझ पड़ता है। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 5 लाख नौकरियां देने, महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए देने और बेरोजगारी भत्ता देने जैसी घोषणाएं की थीं, लेकिन इनमें से कोई भी वायदा धरातल पर पूरा नहीं हुआ।

अनुराग ठाकुर ने हिमाचली कहावत का जिक्र करते हुए कहा कि अब “चिंडू बडने” का समय आ गया है और कांग्रेस को अपनी गारंटियां पूरी करनी होंगी, अन्यथा जनता चुनावों में इसका खामियाजा तय करेगी। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस को भारी हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों से चुने जाने वाले प्रतिनिधि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं और हर 5 वर्ष बाद जनता को सरकार को अपना संदेश देने का अवसर मिलता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000