PM आवास योजना के फर्जी लिंक ने खाली कर दिए दो बैंक खाते, धर्मशाला की महिला से 6.45 लाख की ठगी – भारत केसरी टीवी

PM आवास योजना के फर्जी लिंक ने खाली कर दिए दो बैंक खाते, धर्मशाला की महिला से 6.45 लाख की ठगी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

सावधान सिर्फ एक लिंक पर क्लिक और फिर बैंक खाता हुआ खाली धर्मशाला में महिला से हुई लाखों की ठगी

Advertisement

 

हिमाचल के धर्मशाला में ऑनलाइन ठगी में माहिर शातिरों द्वारा सिम क्लोनिंग व कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए धर्मशाला निवासी एक महिला का मोबाइल हैक कर 6 लाख 45 हजार रुपए की राशि उड़ा ली है। महिला के दो बैंक अकाऊंट्स से राशि उड़ने पर महिला ने बैंक स्टाफ पर भी लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार ठगी की शुरूआत पी.एम. आवास योजना से जुड़े एक फर्जी लिंक के जरिए हुई। शिकायतकर्त्ता निशा सूद पत्नी उमेश सूद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, उनके मोबाइल का नैटवर्क पूरी तरह गायब हो गया। असल में यह शातिरों द्वारा सिम क्लोन करने की प्रक्रिया थी, जिससे पीड़िता का सिम निष्क्रिय हो गया और उनके नंबर का एक्सैस अपराधियों के पास चला गया।

शातिर ठगों ने महिला के मोबाइल नंबर पर आने वाली सभी कॉल्स को एक अनजान नंबर पर फॉरवर्ड कर दिया। इससे बैंक से आने वाले ट्रांजैक्शन अलर्ट और ओ.टी.पी. पीड़िता को मिलने के बजाय सीधे ठगों के पास पहुंचने लगे। इस दौरान शातिरों ने एक राष्ट्रीयकृत बैंक के खाते से 2,40,000 रुपए उड़ाए। एक निजी बैंक अकाऊंट से 4,04,996 रुपए की अवैध निकासी की। जब तक पीड़िता को नैटवर्क गायब होने और सिम के साथ हुई छेड़छाड़ का अहसास होता, तब तक उनके खातों से कुल 6,44,996 रुपए निकाले जा चुके थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000