हल्द्वानी ब्रेकिंग : आईटीआई गैंग पर पुलिस हुई सख्त, सरगना समेत 11 गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

हल्द्वानी ब्रेकिंग : आईटीआई गैंग पर पुलिस हुई सख्त, सरगना समेत 11 गिरफ्तार

हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने आईटीआई गैंग के सरगना समेत कुल 11 युवकों को जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया है। उन्हें गैंगस्टर कोर्ट में पेश किया गया है।

Advertisement

एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार सीओ नितिन लोहनी पर्यवेक्षण में काठगोदाम थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा ने काठगोदाम थाने में दर्ज एक मुकदमें के सिलसिले में आईटीआई गैंग के सदस्यों के खिलाफ धर पकड़ का अभियान छेड़ा और गिरोह के सरगना समेत 11 आरोपियों को धर दबोचा। इस काम के लिए बाकायदा एक टीम का गठन किया गया था। आज आरोपियों को गैंगस्टर कोर्ट में पेश किया गया।

Advertisement

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से नौ ब0 से 22 आयु वर्ग के हैं जबकि एक 50 वर्ष का और एक 37 वर्ष का है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गिरोह के सरगना सोलन के वार्ड नंबर 12 रामपुर रोड पर रहने वाले 22 वर्षीय अंकित जायसवाल, डहरिया की सीएमटी कालोनी निवासी 21 वर्षीय पंकज सिंह बिष्ट, डालाकोटी कम्पाउण्ड रामपुर रोड निवासी उम्र 20 वर्षीय भुवन सिह बिष्ट, यहीं के रहने वाले बीस वर्षीय प्रियांशु सती उर्फ प्रिंस, वारसी कालोनी गोलागेट शमशान घाट हल्द्वानी निवासी बीस वर्षीय फैसल, टनकपुर रोड राजपुरा निवासी 20 वर्षीय लारिफ सिद्दीकी, जवाहर नगर शमशान घाट हल्द्वानी के पास रहने वाले बीस वर्षीय शोएब,काठगोदाम स्थित रानीबाग के चौघानपाटा निवासी 50 वर्षीय इरशाद, टनकपुर रोड बनभूलपुरा निवासी 22 वर्षीय शाकिब, हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड नंबर 15 में जवाहर नगर में रहने वाले 22 वर्षीय अरबाज और यहीं के 37 वर्षीय फईम अहमद को काफी दौड़ धूप के बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल दकर ली।

Advertisement

पुलिस की टीम में काठगोदाम थाने के तहत पड़ने वाली खेड़ा पुलिस चौकी के प्रभारी मनोज कुमार,मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी फिरोज आलम, काठगोदाम थाने में तैनात कांस्टेबल संतोष सिंह, टीका राम, अशोक रावत, कारज सिंह आदि शामिल थे।

Advertisement

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000