ब्रेकिंग सोलन: मकान में लिफ्ट लगाने के नाम पर सवा सात लाख से ज्यादा की ठग करने वाला पुलिस को हाथरस में लगा हाथ – भारत केसरी टीवी

ब्रेकिंग सोलन: मकान में लिफ्ट लगाने के नाम पर सवा सात लाख से ज्यादा की ठग करने वाला पुलिस को हाथरस में लगा हाथ

सोलन। कुमारहट्टी में बहुमंजिला मकान बना रहे एक व्यक्ति से लिफ्ट लगाने के नाम पर सवा सात लाख से ज्यादा की ठगी कर दी गई। अब धर्मपुर पुलिस ने आरोपी को यूपी के हाथरस से गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार सोलन के कुमारहट्टी निवासी ऋषभ ने
गत वर्ष 4 अगस्त को धर्मपुर पुलिस थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह कुमारहट्टी में अपने निर्माणाधीन मकान में लिफ्ट लगाने के लिये कियेल एलेवेटर्स प्रा. जि. नामक कम्पनी से सम्पर्क किया था। इस कम्पनी का कार्यालय सोलन जिले के बद्दी में है।

Advertisement

इसके बाद दो सितंबर 2023 को उक्त कम्पनी के निदेशक ने उसके निर्माणाधीन परिसर का दौरा किया और इसे बेहतर लिफ्ट कार्य करने का आश्वासन देने के बाद उसने लिफ्ट लगाने की सहमति दी ।

Advertisement

उसके बाद 13 सितंबर 2023 को कंपनी के विनोद सिंह के खाता में 1 लाख की अग्रिम राशि डाली । विनोद सिंह के मांग करने पर दिनांक 30 दिसंबर 2023 को उसने फिर से विनोद सिंह के खाते में 3 लाख रुपये डाले ।

Advertisement

इस दौरान विनोद सिंह उसे आश्वस्त करवाता रहा कि लिफ्ट के लिये सामग्री तैयार है। परन्तु प्रस्ताव की शर्तों के अनुसार इसे सामग्री भेजने से पहले कुल राशि का 90 प्रतिशत भुगतान करना होगा। इस पर उसने 9 फरवरी 2024 को फिर से उसने विनोद के खाते में 3 लाख 20 हजार रुपये स्थानान्तरित किये।

इसके बाद विनोद सिंह ने उसके फोन सुनने बन्द कर दिये और फरार हो गया । जिस पर थाना धर्मपुर में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामल दर्ज करके प्रकरण की छानबीन शुरू की।

इस मामले की जांच के दौरान थाना धर्मपुर की पुलिस टीम ने धोखाधड़ी की इस वारदात में संलिप्त आरोपी यूपी के हाथरस के अदालपुर निवासी 55 वर्षीय विनोद कुमार सिंह को 3 नवंबर को हाथरस से गिरफतार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000