ग्राम कुफ़रीधार में भव्य मेले का आयोजन; वरिष्ठ भाजपा नेता तरसेम भारती ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत – भारत केसरी टीवी

ग्राम कुफ़रीधार में भव्य मेले का आयोजन; वरिष्ठ भाजपा नेता तरसेम भारती ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

सोलन,

Advertisement

सोलन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुफरीधार में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी तरसेम भारती ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मेले में पहुंचने पर मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य हरीचन्द ठाकुर, प्रधान भावना धीमान तथा उप प्रधान कुलदीप कुमार सहित स्थानीय ग्रामवासियों ने मुख्य अतिथि का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया।

Advertisement

 

इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तरसेम भारती ने कहा कि हिमाचल की समृद्ध पहाड़ी संस्कृति, लोक परंपराओं और आपसी भाईचारे को जीवंत रखने वाले ऐसे पारंपरिक मेले समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहना अत्यंत आवश्यक है, और ग्रामीण स्तर पर होने वाले ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी विरासत से रूबरू करवाते हैं।

 

मेले के दौरान विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने विशेष रूप से महिला रस्साकशी (टग ऑफ वॉर) प्रतियोगिता और स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। समापन अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

कार्यक्रम के अंत में तरसेम भारती ने आत्मीय स्वागत और मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी के अध्यक्ष हरीचन्द ठाकुर, प्रधान भावना धीमान, उप प्रधान कुलदीप कुमार, सभी पदाधिकारियों तथा समस्त ग्रामवासियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000