राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने की विनवा स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत – भारत केसरी टीवी

राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने की विनवा स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

कहा …. लक्ष्य प्राप्ति के लिए विद्यार्थी करें कड़ी मेहनत

Advertisement

 

Advertisement

बैजनाथ,

राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने आज विनवा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजनाथ का 46वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

 

‘उड़ान’ थीम पर आयोजित इस समारोह में विद्यार्थियों ने पंजाबी, हिमाचली एवं भक्ति संगीत पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ जिम्नास्टिक एवं अन्य आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।

 

अनुराग शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन और निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में असीम संभावनाएं होती हैं और सही दिशा, दृढ़ संकल्प तथा निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार लाने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में हिमाचल प्रदेश का राष्ट्रीय स्तर पर 21वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंचना शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे प्रयासों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, आधुनिक शिक्षण सुविधाओं का विस्तार और विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

 

अनुराग शर्मा ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करने के साथ-साथ उन्हें अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से भी परिचित करवाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन का सदुपयोग करने, स्क्रीन टाइम सीमित रखने तथा खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी।

 

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास कर रही है। इसके तहत एंटी-चिट्टा एवं नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि यदि उन्हें अपने आसपास किसी व्यक्ति के नशे से संबंधित गतिविधियों में संलिप्त होने की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा स्थानीय पुलिस को अवश्य दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

 

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए अपनी ओर से 31 हजार रुपये देने की घोषणा की।

 

इस अवसर पर स्कूल के निदेशक सात्विक शर्मा, प्रधानाचार्या रेणु शर्मा, स्कूल के उपाध्यक्ष मिलाप राणा, रमेश चड्ढा, शलभ अवस्थी, राजेश शर्मा, अजय अवस्थी, विनय धीमान, रणजीत राणा रहित स्कूल के अध्यापक, विद्यार्थी व उनके अभिभावकों सहित अन्य गणमान्य

लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000