मोबाइल का सिग्नल गायब होते ही खतरे की घंटी! ‘सिम स्वैप’ से मिनटों में खाली हो सकता है बैंक खाता – भारत केसरी टीवी

मोबाइल का सिग्नल गायब होते ही खतरे की घंटी! ‘सिम स्वैप’ से मिनटों में खाली हो सकता है बैंक खाता

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*अगर मोबाइल का सिग्नल हुआ गायब तो हो जाएं सावधान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी*

Advertisement

 

आज के डिजिटल दौर में आपकी जेब में रखा मोबाइल सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि आपके बैंक लॉकर की चाबी है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि अगर अचानक आपके फोन से नेटवर्क गायब हो जाए, तो यह कोई तकनीकी खराबी नहीं बल्कि आपकी जिंदगी भर की कमाई लुटने की शुरुआत हो सकती है? साइबर अपराधी अब ‘सिम स्वैप’ के जरिए बिना आपको भनक लगे आपका बैंक खाता खाली कर रहे हैं।

कैसे बुना जाता है यह ‘अदृश्य’ जाल?

सिम स्वैप फ्रॉड कोई जादू नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश है। सबसे पहले ठग सोशल मीडिया या फिशिंग लिंक के जरिए आपका आधार नंबर, पैन और बैंक डिटेल्स जुटाते हैं।इसके बाद वे टेलीकॉम कंपनी के पास जाकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए दावा करते हैं कि आपकी सिम खो गई है या खराब हो गई है। कंपनी उस नंबर की नई सिम ठगों को जारी कर देती है।

जैसे ही नई सिम सक्रिय होती है, आपके फोन का सिग्नल पूरी तरह गायब हो जाता है। अब बैंक के सारे ओटीपी (OTP) और अलर्ट्स आपके पास नहीं, बल्कि अपराधी के फोन पर जाते हैं। चंद मिनटों में आपका खाता साफ कर दिया जाता है।

इन दो मामलों ने पुलिस की चिंता बढ़ाई

शिमला में एक होटल व्यवसायी का फोन अचानक ‘नो सर्विस’ मोड पर चला गया। जब तक वे इसे नेटवर्क की समस्या समझकर ठीक करवाते, ठगों ने उनके खाते से डेढ़ लाख रुपये उड़ा दिए थे। वहीं सोलन में यहाँ एक बुजुर्ग महिला का सिम बंद होते ही उनके खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए गए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000