IPL 2026 : आईपीएल फाइनल में गुजरात, सात विकेट से हराया राजस्थान, RCB से होगा महामुकाबला – भारत केसरी टीवी

IPL 2026 : आईपीएल फाइनल में गुजरात, सात विकेट से हराया राजस्थान, RCB से होगा महामुकाबला

[मदन शर्मा]

Advertisement

आईपीएल 2026 का दूसरा क्वॉलिफायर शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स व गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस को 215 रन का टारगेट दिया। राजस्थान ने मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वैभव सूर्यवंशी के 96 रन की बदौलत राजस्थान ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 214 रन बनाए। सूर्यवंशी ने 204.26 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और पारी में आठ चौके और सात सिक्स लगाए।

Advertisement

जवाब में गुजरात ने 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। गुजरात का आईपीएल में यह सबसे बड़ा रन चेज है। इसी के साथ गुजरात टाइटंस आईपीएल में तीसरी बार फाइनल में पहुंच गई है। टीम ने क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। फाइनल में 31 मई को गुजरात का मुकाबला अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु से होगा।

 

सूर्यवंशी के सबसे तेज एक हजार रन

 

सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं। उन्होंने यह मुकाम केवल 440 गेंदों का सामना करते हुए हासिल किया था, जिससे उन्होंने आंद्रे रसेल (545 गेंदें) का रिकॉर्ड तोड़ा।

 

सीजन की छठी फिफ्टी

 

गुजरात के खिलाफ 13वें ओवर में सूर्यवंशी ने सिंगल लेकर इस सीजन का अपना छठा 50+ स्कोर पूरा किया। प्रसिद्ध की शॉर्ट गेंद को सूर्यवंशी ने मिडविकेट की दिशा में खेलकर एक रन लिया और शानदार अद्र्धशतक तक पहुंचे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000