बरसात के बाद होगी सडक़ों की टायरिंग, बिटुमिन महंगा होने की अतिरिक्त लागत सरकार वहन करेगी – भारत केसरी टीवी

बरसात के बाद होगी सडक़ों की टायरिंग, बिटुमिन महंगा होने की अतिरिक्त लागत सरकार वहन करेगी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विधानसभा में कहा कि इस साल ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण बिटुमिन की कीमतों में उछाल आ गया था। इस कारण एनुअल मेंटेनेंस प्लान के तहत सडक़ों की मरम्मत का काम पूरा नहीं हो पाया। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया था कि रेट में हुई इस वृद्धि का खर्च राज्य सरकार यदि वहन करे, तो ही काम आगे हो सकता है। मुख्यमंत्री ने इस पर सहमति जताई है। अब लोक निर्माण विभाग बरसात खत्म होते ही करीब 800 किलोमीटर सडक़ों की टारिंग करेगा, जिस पर 120 करोड़ खर्च होंगे।

मंत्री सदन में चुराह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ हंसराज के सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि चुराह विधानसभा क्षेत्र की जिन सडक़ों को बनाने की बात विधायक कह रहे हैं, वहां जमीन विभाग के नाम ट्रांसफर नहीं है। इसलिए विधायक अपने प्रभाव का इस्तेमाल करें और जमीन पहले दिलाएं। मंत्री ने अपने जवाब में कहा कि चुराह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सडक़ कल्हेल से भल्लीघराट-नैला को जुंगराहर, हुदूंड, रैला इत्यादि गांव को सडक़ सुविधा से जोडऩे हेतु अभी तक किसी भी मद में किसी भी प्रकार का प्रावधान नहीं है। कारण जमीन का न होना है।

कैदियों से भर गई हिमाचल की जेलें

हिमाचल की जेलों में क्षमता से अधिक कैदी रखे गये हैं। राज्य में जेलों की कुल क्षमता से 775 कैदी अधिक हैं। छोटे पहाड़ी राज्य में कुल 14 कारावास हैं। उनमें कुल कैदियों को रखने की क्षमता 2580 ही है। इन जेलों में कैदियों की कुल संख्या 3355 है। सभी जेलों में महिला कैदियों की संख्या 144 है। सभी जेलों में महिला कैदियों को रखने की क्षमता 210 कैदियों की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000