सांसद निधि की राष्ट्रीय स्तर की माॅनिटरिंग में कांगड़ा लोकसभा का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन: डाॅ. राजीव भारद्वाज – भारत केसरी टीवी

सांसद निधि की राष्ट्रीय स्तर की माॅनिटरिंग में कांगड़ा लोकसभा का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन: डाॅ. राजीव भारद्वाज

[MADAN SHARMA]

Advertisement

दिशा बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्य के निर्देश

Advertisement

धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता कांगड़ा-चंबा सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज ने की। बैठक में कांगड़ा विधायक पवन काजल, नूरपुर विधायक रणवीर निक्का, जिला परिषद अध्यक्ष सीमा देवी, महापौर शमशेर नेहरिया, नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल, एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा, एसपी देहरा संदीप धवल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि दिशा की बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी विभागों की योजनाओं की प्रभावी माॅनिटरिंग करना है। योजनाओं की प्रगति, फंडिंग और क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार कार्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।

सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज ने सांसद निधि से स्वीकृत विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित, स्वीकृत लेकिन शुरू न हुए तथा भूमि या फिजिबिलिटी संबंधी मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर लंबित कार्यों की स्थिति स्पष्ट करने, नाॅन-फिजिबल कार्यों की राशि वापस लेकर उसी क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों के लिए उपयोग करने तथा पोर्टल पर पूर्ण कार्यों की जानकारी तत्काल अपडेट करने को कहा।

बैठक में हैंडपंप, सामुदायिक भवन, सड़क, सुरक्षा दीवार, इंडोर स्टेडियम सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा हुई। सांसद ने अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से मामलों की निगरानी करने और देरी के स्पष्ट कारण बताने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सांसद निधि की राष्ट्रीय स्तर की माॅनिटरिंग में कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा हैै।

सांसद ने बताया कि चक्की से परौर तक फोरलेन का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बरसात और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण प्रभावित कार्य को आगामी सात-आठ माह में पूरा कर मार्ग शुरू करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि स्कूलों और आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षित कनेक्टिविटी, फुटओवर ब्रिज तथा आवश्यक स्थानों पर अंडरपास की संभावनाओं पर भी अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

डाॅ. राजीव भारद्वाज ने बैठक में टीबी उन्मूलन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, सर्पदंश और डाॅग बाइट की स्थिति की समीक्षा की। सांसद ने टीबी मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध करवाने तथा निक्षय मित्रों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य अभियानों में जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, एनजीओ और एनसीसी कैडेट्स की भागीदारी बढ़ाने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया।

उन्होंने सर्पदंश के मामलों में सावधानी और समय पर उपचार के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही डाॅग बाइट की समस्या के समाधान के लिए नसबंदी, एंटी रेबीज टीकाकरण, आवारा कुत्तों की उचित व्यवस्था तथा निर्धारित डाॅग फीडिंग प्वाइंट बनाने की दिशा में कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में टांडा मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल में आधारभूत ढांचे, चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ, सुपर स्पेशलिटी सेवाओं और मरीज सुविधाओं की समीक्षा की गई।

सांसद ने आरडीएसएस के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया कि जिले आरडीएसएस के तहत अधिकांश स्थानों पर सिविल कार्य अंतिम चरण में हैं। और अब तक 111 नए वितरण ट्रांसफाॅर्मर स्थापित किए जा चुके हैं तथा करीब 44,300 स्मार्ट मीटर बदले गए हैं। सांसद ने लंबित कार्यों में तेजी लाने और स्मार्ट मीटरिंग की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।

पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए सांसद ने शाहपुर, रहेलू और नागाबाड़ी में संभावित ब्लैक स्पाॅट की तकनीकी जांच, अंडरपास और सुरक्षित यातायात व्यवस्था की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। 32 मील, नागाबाड़ी सहित प्रमुख जंक्शनों पर हाई मास्ट अथवा सोलर लाइट लगाने तथा आवश्यक स्थानों पर यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर भी जोर दिया गया। बारिश और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़कों के स्थायी समाधान के लिए अधिकारियों को प्राथमिकता से कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

डाॅ. राजीव भारद्धाजा ने बताया कि धर्मशाला सर्कल में प्रस्तावित 129 में से 81 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि नूरपुर सर्कल में 68 में से 61 योजनाएं और देहरा की 25 में से 17 योजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। नूरपुर और जसूर की सीवरेज परियोजनाओं की भी समीक्षा करते हुए उन्होनंे नूरपुर के बरंडा में सीवरेज कार्य दिसंबर तक पूरा करने तथा जसूर एसटीपी का कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों की कार्रवाई रिपोर्ट तैयार की जाए। करीब 15 दिन बाद दोबारा समीक्षा बैठक कर प्रत्येक विभाग से प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी।

दिशा बैठक में धर्मशाला स्मार्ट सिटी, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बागवानी तथा पशु पालन विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

इसके अलावा बैठक में उद्योग विभाग की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना की समीक्षा की गई। बैठक में योजना के तहत ऋण एवं सब्सिडी जारी करने में हो रही देरी की शिकायतों पर भी चर्चा हुई। सांसद ने विभाग को लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने तथा बैंक स्तर पर प्रायोजन में आ रही समस्याओं को दूर करने के निर्दे

श दिए।

000

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000