काम लटकाने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्ट, बैठक में राजस्व मंत्री के निर्देश, कांट्रैक्ट भी होगा खत्म – भारत केसरी टीवी

काम लटकाने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्ट, बैठक में राजस्व मंत्री के निर्देश, कांट्रैक्ट भी होगा खत्म

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

राज्य के दो जिलों मंडी और ऊना में चल रही एचपी शिवा परियोजना के तहत कार्यों को लटकाने वाले ठेकेदारों पर सरकार सख्त हो गई है। इसके तहत ऐसे ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट कर अनुबंध को भी रद्द किया जाएगा। साथ ही ठेकेदारों की लापरवाही पर अनुबंध प्रावधानों के तहत प्रशासनिक कार्रवाई के साथ-साथ जुर्माना भी लगेगा। सोमवार को राज्य सचिवालय में एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा बैठक के दौरान राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने यह आदेश जारी किए है। जानकारी के अनुसार सोमवार को राजस्व एवं बागबानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंडी और ऊना जिला में चल रही एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा बैठक की। इस दौरान ने मंडी जिले के 98 क्लस्टरों में लगभग 1085 हेक्टेयर क्षेत्र तथा ऊना जिले के 12 क्लस्टरों में लगभग 224 हेक्टेयर क्षेत्र में संचालित परियोजना गतिविधियों की समीक्षा की गई।

जगत सिंह नेगी ने कहा कि रुके कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में समय-सीमा में कोई विस्तार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजना के कार्यान्वयन में होने वाली देरी पर सभी स्तरों पर जवाबदेही तय की जाएगी। जगत सिंह नेगी ने बागबानी विभाग के अधिकारियों को परियोजना गतिविधियों की प्रतिदिन निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

30 जून तक संतोषजनक काम न करने पर कार्रवाई

जगत सिंह नेगी ने 30 जून तक संतोषजनक प्रगति न होने की स्थिति में कमजोर प्रदर्शन करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट और साथ ही कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पौध स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट और प्रबंधन विशेषज्ञ

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000