हिमाचल न्यूज : शीतलकालीन अवकाश स्कूलों की एनुअल एक्जाम डेटशीट जारी, 10 दिसंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं – भारत केसरी टीवी

हिमाचल न्यूज : शीतलकालीन अवकाश स्कूलों की एनुअल एक्जाम डेटशीट जारी, 10 दिसंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

शिमला। हिमाचल के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं 10 दिसंबर से शुरू होंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षाओं से संबंधित डेटशीट जारी कर दी है।

Advertisement

तीसरी और पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 18 दिसंबर, आठवीं की 23 दिसंबर तक चलेंगी। परीक्षाओं का आयोजन सुबह 9:45 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा।

Advertisement

परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर पेपर शुरू होने से आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। परीक्षार्थियों को सुबह 9:45 बजे उत्तरपुस्तिका आवंटित की जाएंगी। बुकलेट पर अपना विवरण दर्ज करने के बाद 10 बजे परीक्षा शुरू होगी।

Advertisement

शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार तीसरी कक्षा की परीक्षा 10 दिसंबर को शुरू होगी। पहले दिन पर्यावरण शिक्षा की परीक्षा होगी। 13 को गणित, 16 को हिंदी और 18 दिसंबर को अंग्रेजी की परीक्षा होगी। वहीं, पांचवीं कक्षा के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार 10 को पर्यावरण शिक्षा, 13 को गणित, 16 को हिंदी और 18 दिसंबर को अंग्रेजी का पेपर होगा।

Advertisement

शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दिसंबर में होगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू विषय के लिए प्रश्नपत्र मुहैया नहीं करवाएगा। इन विषयों के प्रश्न पत्रों को संबंधित विद्यालयों को अपने स्तर पर तैयार कर परीक्षाओं का आयोजन करना होगा।

शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 10 दिसंबर से शुरू होगी। पहले दिन हिंदी की परीक्षा होगी। 12 को गणित, 13 को हिमाचल की लोक संस्कृति और योग, 16 को अंग्रेजी, 18 को विज्ञान, 19 को संस्कृत और 21 को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। 23 दिसंबर को कला, गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू विषय की परीक्षा होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000