उपायुक्त ने राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला के सम्बन्ध में दिए विस्तृत दिशा निर्देश कलाकारों की प्रस्तुतियों के लिए ऑडिशन 10 से 15 जून तक – भारत केसरी टीवी

उपायुक्त ने राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला के सम्बन्ध में दिए विस्तृत दिशा निर्देश कलाकारों की प्रस्तुतियों के लिए ऑडिशन 10 से 15 जून तक

सोलन मदन शर्मा 29.05.2025

Advertisement

hpsolan.nic.in लिंक पर कलाकारों को करवाना होगा पंजीकरण

Advertisement

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। मनमोहन शर्मा गत दिवस 20 से 22 जून, 2025 तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला के सम्बन्ध में तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

Advertisement

मनमोहन शर्मा ने मेला अवधि में विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक तथा आपातकालीन सेवाओं को सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि मेले में विभिन्न स्थानों से आए लोगों तथा शहर वासियों को उचित व्यवस्था प्रदान करना ज़िला प्रशासन का दायित्व है।

Advertisement

उपायुक्त ने कहा कि यह सुनिश्चित बनाना होगा कि इस अवधि में विद्युत, पेयजल एवं स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं सतत क्रियाशील रहे। उन्होंने सभी विभागों को योजनाबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले का अभिन्न अंग है और यह प्रयास किया जाना चाहिए कि लोगों को बेहतर कार्यक्रम सुनने का मौका मिले।

उन्होंने कहा कि मेले में अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन के दौरान कलाकारों द्वारा हिमाचल प्रदेश के पारम्परिक वस्त्रों में लोक संगीत व वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि कलाकारों की प्रस्तुतियों के लिए ऑडिशन 10 से 15 जून, 2025 तक आयोजित किए जाएंगे। कलाकारों को प्रस्तुति के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। उन्होंने कहा कि कलाकार मेले में प्रस्तुति देने के लिए अपना पंजीकरण

hpsolan.nic.in पर जाकर शूलिनी मेला, 2025 लिंक पर जाकर करना होगा। किसी अन्य माध्यम से आवेदन व पंजीकरण स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मेले में पूर्व की भांति विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं एवं प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने सभी विभागों को खेल प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनियों के लिए उचित तैयारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला अवधि में स्थानीय रूटों पर निःशुल्क मुद्रिका बस सेवा चलाना सुनिश्चित करें।

अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन राजकुमार चंदेल, उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक सुरेन्द्र ठाकुर, ज़िला राजस्व अधिकारी सुमेध शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, ज़िला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले श्रवण कुमार हिमालयन,

नगर निगम सोलन की सहायक आयुक्त बिमला पी. वर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000