बिग ब्रेकिंग : दीपावली निपटते ही तेल कंपनियों ने बढ़ाए कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम – भारत केसरी टीवी

बिग ब्रेकिंग : दीपावली निपटते ही तेल कंपनियों ने बढ़ाए कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम

नई दिल्ली। दीपों के पर्व दीपावली की अगली ही सुबह एक नवंबर से तेल कंपनियों ने देशवासियों को महंगाई के मोर्चे पर बड़ा झटका दे दिया है। आज से कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर महंगा हो गया है।

Advertisement

ताजा रेट के मुताबिक कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 62 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इंडियन ऑयल के अनुसार, राजधानी दिल्ली में कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1802 रुपये हो गई है।

Advertisement

कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1911.50 रुपये हो गए। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर महंगा होकर 1754.50 रुपये हो गया। वहीं, चेन्नई में इसका रेट 1964.50 रुपये हो गया।

Advertisement

मुंबई में कमर्शियल LPG के रेट में 62 रुपये का इजाफा हुआ है। कोलकाता में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 61 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 61.50 रुपये महंगा हुआ है।

Advertisement

दरअसल हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं। अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के महीने में भी कमर्शियल रसोई गैस की कीमतों में इजाफा हुआ था।

यह लगातार चौथा महीना है, जब कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। बता दें कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल होटल रेस्टोरेंट जैसी व्यवसायिक जगहों पर ही किया जाता है। इनका घरेलू इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000