हिमाचल में छह दिन फिर भारी बारिश की चेतावनी, 23 जुलाई को 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में छह दिन फिर भारी बारिश की चेतावनी, 23 जुलाई को 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

शिमला में हुआ भूस्खलन, राज्य के कई क्षेत्रों में 100 से ज्यादा सडक़ें बंद

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता से जमकर बादल बरस रहे हैं। राजधानी शिमला सहित कई इलाकों में बुधवार को भी रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 28 जुलाई तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राहत की बात यह है कि फिलहाल रेड अलर्ट की चेतावनी नहीं है। 23 जुलाई को किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोडकऱ शेष सभी 10 जिलों ने भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 जुलाई को चम्बा, कांगड़ा और सिरमौर में येलो अलर्ट रहेगा। 25 जुलाई को 8 जि़लों शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चम्बा बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 जुलाई को ऊना, कांगड़ा, सोलन व सिरमौर में येलो अलर्ट रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश शिमला जिले के मशोबरा में 120 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके अलावा बिलासपुर के नैना देवी में 110 मिलीमीटर, ऊना के नंगल डैम में 90 मिलीमीटर, बिलासपुर के मलराउंन में 80 मिलीमीटर, शिमला के कुफरी, शिमला शहर और सिरमौर के जतौंन बैरेज में 70 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई

विभाग का कहना है कि अगले छह दिनों तक कई स्थानों पर भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। लगातार बारिश के कारण प्रदेश में जनजीवन प्रभावित हुआ है। भूस्खलन और मलबा आने से करीब 100 सडक़ें बंद हैं, जिनकी बहाली का काम जारी है। कई इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ है और लोगों से केवल जरूरी होने पर ही यात्रा करने की अपील की गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000