भीषण गर्मी से जूझ रहे हिमाचल के लिए राहत भरी खबर, चार दिन मेहरबान होंगे बादल – भारत केसरी टीवी

भीषण गर्मी से जूझ रहे हिमाचल के लिए राहत भरी खबर, चार दिन मेहरबान होंगे बादल

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय 11-12 जून को ओलावृष्टि और तेज अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट

भीषण गर्मी से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। 11 और 12 जून को प्रदेश के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के भी आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने शिमला, मंडी, कुल्लू और सिरमौर के कुछ हिस्सों के लिए तेज हवाओं और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा, लेकिन मैदानी और मध्य पर्वतीय इलाकों में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।

ऊना में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। इसके अलावा कांगड़ा में 37.7, सुंदरनगर में 37.5, मंडी में 37.2 और बिलासपुर क्षेत्र में भी पारा 37 डिग्री के आसपास पहुंच गया। राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके बाद बारिश के प्रभाव से अधिकतम तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। सराहन में 5.0 मिलीमीटर, भरमौर में 4.0 मिलीमीटर, चंबा में 2.0 मिलीमीटर और छतराड़ी में 1.9 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग का कहना है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000