चुराह विधायक डॉ. हंसराज पर फिर लाइव आकर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, कहा—आखिरी दम तक लड़ाई जारी रखूंगी – भारत केसरी टीवी

चुराह विधायक डॉ. हंसराज पर फिर लाइव आकर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, कहा—आखिरी दम तक लड़ाई जारी रखूंगी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

चुराह हलके के विधायक डा. हंसराज व एक युवती के बीच सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब युवती ने एक बार फिर फेसबुक लाइव के माध्यम से विधायक पर कई आरोप लगाए हैं। रविवार रात को फेसबुक पर लाइव आकर युवती ने विधायक की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए। युवती ने विधायक पर सार्वजनिक रूप से बदनाम करने के गंभीर इल्जाम लगाए हैं। युवती ने कहा कि वह किसी भी जांच को तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि विधायक को कैसे पता कि वह किस तरह के कपड़े पहनती है और कितने रुपए का मोबाइल रखती है। युवती ने विधायक को चेतावनी दी है कि अगर वह सही हैं तो मानहानि का केस करें
युवती ने कहा कि पहले भी विधायक मानहानि का केस कर सकते थे, लेकिन वह गलत हैं मानहानि का केस नहीं कर सकते। युवती ने कहा कि वह आखरी दम तक यह लड़ाई जारी रखेगी। युवती ने कहा कि अगर वह गलत है तो जेल जाने को भी तैयार है। युवती ने अपने पास विधायक के कई सबूत होने की बात कही है। इससे पहले युवती ने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी और न्याय की गुहार लगाई थी, उसका कहना है कि वह घर से बाहर रह रही है, जबकि उसका परिवार घर पर है। इस बीच विधायक की तरफ से उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। भयभीत युवती ने प्रश्न किया कि इस परिस्थिति में बो और उसका परिवार कहां जाएं।
वहीं विधायक ने भी फेसबुक के माध्यम से लाइव आकर अपनी सफाई दी थी।#ChurahControversy  | #ViralLive | #PoliticalRow | #SocialMediaStorm | #HimachalNews

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000