ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने दून व नालागढ़ में क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया – भारत केसरी टीवी

ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने दून व नालागढ़ में क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया

सोलन ब्यूरो सुभाष शर्मा दिनांक 25.04.2024

Advertisement

ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आज 51-नालागढ़ व 52-दून विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के तहत विभिन्न क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।
52-दून विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरिपुर संडोली में स्थापित मतदान केन्द्र 73 संडोली-1 व 74 संडोली-2 का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त 51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाटियां में स्थापित मतदान केन्द्र 103 भाटियां-1, 104 भाटियां-2 तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंगल में स्थापित मतदान केन्द्र 101 नंगल का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने इन मतदान केन्द्रों पर विधानसभा क्षेत्र और मतदान केन्द्र की संख्या व नाम, मतदान केन्द्र के भवन का नाम, बूथ स्तर अधिकारी का नाम व मोबाइल नम्बर के अंकन सहित मतदान केन्द्रों में उपलब्ध करवाई जाने वाली विभिन्न सुविधाओं इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही सम्बन्धित सहायक निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर पुसिल अधीक्षक बद्दी इलमा अफ़रोज़, सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक कार्यकारी अधिकारी बीबीएनडीए प्रिया नागटा सहित निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000