सोलन ग्रामीण भाजपा मण्डल की मासिक बैठक आयोजित, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुई चर्चा – भारत केसरी टीवी

सोलन ग्रामीण भाजपा मण्डल की मासिक बैठक आयोजित, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुई चर्चा

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

सोलन, 14 सितंबर 2026:

Advertisement

आज भाजपा कार्यालय कमलम् में सोलन ग्रामीण मण्डल की मासिक बैठक मण्डल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ज़िला सोलन सह-प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मासिक बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ पूर्व में किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा भी की गई।

 

बैठक का संचालन मण्डल महामंत्री विजय ठाकुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर मण्डल समन्वयक एवं ज़िला सह-मीडिया प्रभारी सोनू सोनी तथा सह-समन्वयक एवं ज़िला आईटी संयोजक चरण यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

 

बैठक में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:

कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप, ज़िला परिषद अध्यक्षा एवं पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजिका कुमारी शीला, महामंत्री सुनील ठाकुर प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए। इसके अतिरिक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (आईटी विभाग) एवं आईटी प्रभारी संगठनात्मक ज़िला महासू अरुष गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (किसान मोर्चा) इंद्र सिंह मैहता व मदन ठाकुर, पूर्व ज़िला परिषद उपाध्यक्षा कमला शर्मा, ज़िला कोषाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर और ज़िला कार्यालय सचिव संजीव सूद उपस्थित रहे।

 

साथ ही, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र ठाकुर (भानू), सोशल मीडिया ज़िला सह-संयोजक शुभम शर्मा, मण्डल सोशल मीडिया संयोजक कुलदीप मैहता, बी.डी.सी. सदस्य सलोगड़ा एवं मण्डल आईटी सह-संयोजक मनीष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी, ग्राम केन्द्र प्रमुख एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000