पशुपालक के घर डॉक्टरों को लेकर पहुंचे केवल सिंह पठानिया – भारत केसरी टीवी

पशुपालक के घर डॉक्टरों को लेकर पहुंचे केवल सिंह पठानिया

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

शाहपुर में 8,175 पशुओं का हुआ टीकाकरण

Advertisement

पशुपालकों से अपील…लक्षण दिखें तो तुरंत करें सूचित

 

शाहपुर,

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया रविवार को रैत में सूचना मिलते ही एक पशुपालक के घर पहुंच गए। उन्हें जानकारी मिली थी कि एक गाय में लम्पी वायरस जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। पठानिया ने तत्काल पशुपालन विभाग के चिकित्सकों को बुलाया और स्वयं उनके साथ पशुपालक के घर पहुंचकर गाय की जांच करवाई।

 

पशु चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि गाय अस्वस्थ जरूर है, लेकिन उसमें लम्पी वायरस के लक्षण नहीं हैं। इसके बाद पठानिया ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों एवं चिकित्सकों के साथ बैठक कर क्षेत्र में बीमारी की स्थिति और बचाव के उपायों की समीक्षा की। उन्होंने इस संबंध में पशुपालन मंत्री से भी फोन पर बातचीत की।

 

पठानिया ने बताया कि लम्पी वायरस से बचाव के लिए शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में अब तक 8,175 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें दरीणी में 1,500, शाहपुर पॉलीक्लीनिक के तहत 270, रजोल पशु चिकित्सालय के तहत 3,084 तथा चढ़ी पशु चिकित्सालय के अंतर्गत 3,321 पशु शामिल हैं।

 

उन्होंने बताया कि चढ़ी पशु चिकित्सालय के अंतर्गत डढम्ब पंचायत में लम्पी वायरस से प्रभावित 8 पशुओं का उपचार किया गया है और अब सभी स्वस्थ हैं।

 

पठानिया ने पशुपालकों से अपील की कि यदि किसी पशु में बीमारी के लक्षण दिखाई दें तो उसे छिपाने के बजाय तुरंत पशुपालन विभाग को इसकी जानकारी दें, ताकि समय रहते उपचार और बचाव के प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

 

उन्होंने बताया कि पशुपालन मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि जिले में लम्पी वायरस से बचाव के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि पशुपालकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार पशुपालकों सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

 

इस अवसर पर पशु चिकित्सक डॉ. समा खान, डॉ. अभिषेक, डॉ. जितेंद्र पॉल सिंह तथा फार्मासिस्ट मान

सिंह उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000