स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को किया जागरूक-डॉ. जगदीश नेगी – भारत केसरी टीवी

स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को किया जागरूक-डॉ. जगदीश नेगी

सोलन ब्यूरो सुभाष शर्मा दिनांक 10.04.2024

Advertisement

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्रा) सोलन में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता के अंतर्गत एक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उप-निदेशक, उच्च शिक्षा डॉ. जगदीश नेगी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थे।
डॉ. जगदीश नेगी ने उपस्थित अभिभावकों व छात्राओं को मतदान के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर संस्थान की मतदाता साक्षरता क्लब (ईएलसी) नोडल अधिकारी रजनी द्वारा एक-एक वोट के महत्व के बारे में उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया।
स्वीप नोडल अधिकारी राजेश ठाकुर द्वारा विद्यार्थियों को निर्वाचन विभाग का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
स्वीप नोडल अधिकारी हेमेंद्र दत्त शर्मा ने छात्राओं को उनके घर पर 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं को वोट बनाने के लिए जागरूक करने तथा प्रथम जून, 2024 को घर के प्रत्येक मतदाता सदस्य द्वारा मतदान करने के लिए उन्हें मतदान केंद्र तक ले जाने बारे वादा लिया।
इस अवसर पर संस्थान की प्रधानाचार्य लक्ष्मी श्याम द्वारा भी छात्राओं को जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम में संस्थान के एसएमसी अध्यक्ष, स्टाफ सदस्य व लगभग 300 छात्राएं उपस्थित थीं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000