चंबा में हाई अलर्ट, सीमाओं पर बढ़ाई सुरक्षा – भारत केसरी टीवी

चंबा में हाई अलर्ट, सीमाओं पर बढ़ाई सुरक्षा

[MADAN SHARMA ]

Advertisement

 

Advertisement

देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके से उत्पन्न हुए तनाव के बाद चंबा जिला में भी पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। जिले के जम्मू-कश्मीर व पंजाब के सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा घेरे को मजबूत कर दिया गया है। जिला पुलिस मुख्यालय की ओर से सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा प्रहरी के तौर पर तैनात आईआरबी और आईटीबीपी के जवानों को अलर्ट पर रहने के साथ ही छोटी व लंबी दूरी की पेट्रोलिंग तेज कर हरेक गतिविधि पर निगाह रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
इसके साथ ही सीमांत क्षेत्र के लोगों से भी आग्रह किया गया है कि इलाके में किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति के दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। चंबा जिला के जम्मू-कश्मीर व पंजाब राज्य से सटे अंतरराज्यीय बैरियरों पर भी चौकसी बढा दी गई है। इन बैरियरों पर गहन जांच-पड़ताल के बाद ही जिला में वाहनों को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। जिला के पर्यटन स्थलों पर भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
जम्मू-कश्मीर से लगती है 216 किलोमीटर सीमा
उल्लेखनीय है कि चंबा जिला की करीब 216 किलोमीटर लंबी सीमा जम्मू-कश्मीर राज्य के संवेदनशील जिला डोडा व कठुआ से लगती है।#ChambaAlert #SecurityTightened #DelhiBlastImpact

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000