पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ युवाओं को खेलों से जोड़ना प्राथमिकता : अनिरुद्ध सिंह – भारत केसरी टीवी

पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ युवाओं को खेलों से जोड़ना प्राथमिकता : अनिरुद्ध सिंह

मदन शर्मा

Advertisement

स्वर्गीय तुलसी राम, स्वर्गीय धर्म सिंह एवं स्वर्गीय राजू वर्मा मेमोरियल और खेल पर्यावरण एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से चार दिवसीय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता चमियाना में रविवार को आयोजित की गई। इस मौके पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी और रस्साकसी प्रतियगिताएं शामिल रही।

Advertisement

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि स्थानीय स्तर पर यहां हर वर्ष विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को जागरूक करने और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजकों एवं क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास और युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि पंचायतों को अपनी उपलब्ध भूमि और संपत्तियों का बेहतर उपयोग कर आय के स्थायी साधन विकसित करने चाहिए।

 

मंत्री ने खेल मैदान के संरक्षण और इसके बेहतर विकास पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आने वाली सरकारें और पंचायत प्रतिनिधि बदलते रहेंगे, लेकिन ऐसी सार्वजनिक संपत्तियों को सुरक्षित रखना आवश्यक है ताकि क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को लंबे समय तक खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने खेल मैदान को विकसित करने के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि यहां खेल गतिविधियों के साथ-साथ आवश्यकता के अनुसार सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकें।

 

अगले शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई स्कूल खोलने की घोषणा

 

मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चमियाना स्कूल को अगले शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई स्कूल के रूप में शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।

 

*पार्किंग एवं अन्य विकास कार्यों को मिलेगी गति*

 

मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में पार्किंग सुविधा के विस्तार के लिए लगभग 12 से 15 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला पार्किंग परिसर विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें पार्किंग सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की योजना है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के चौक के विस्तार तथा लगभग 300 से 400 वाहनों की पार्किंग की सुविधा विकसित करने के लिए भी प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके अतिरिक्त पीडब्ल्यूडी डिवीजन को यहां स्थानांतरित करने के लिए भी आवश्यक प्रक्रिया एवं प्रस्ताव तैयार किए जा चुके हैं।

 

*सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं को संजोने का आह्वान*

 

मंत्री ने युवाओं को खेल गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों से जोड़ने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि मोबाइल, टेलीविजन और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के कारण पारंपरिक सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियां धीरे-धीरे कम हो रही हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से जागरण सहित अन्य पारंपरिक आयोजनों की संस्कृति को संजोकर रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल, संस्कृति और सामाजिक गतिविधियों से जोड़कर ही उनका समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मदन ठाकुर एवं सभी आयोजकों का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र के विकास के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का आह्वान किया।

 

मुख्यातिथि ने कब्बडी प्रतियोगिता में ऊना टीम विजेता को 70 हजार की इनाम राशि ट्रॉफी और सिरमौर टीम उप विजेता को 31 हजार रुपए और ट्राफी देकर सम्मानित किया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट विशाल भारद्वाज को सम्मानित किया गया।

 

ये रहे मौजूद

 

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अंकित कोटिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक ठाकुर, एसएचओ ढली विवेक गौतम, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम कृष्ण शांडिल, बीडीसी चेयरमैन तारा चंद ठाकुर, बीडीसी वाइस चेयरमैन महतेंद्र, बीडीसी सदस्य निशा ठाकुर, बीडीसी सदस्य राधा, बीडीसी सदस्य कुलदीप वर्मा, मीना वर्मा प्रधान उप प्रधान चमियाना रत्न सिंह, पार्षद नरेंद्र ठाकुर, पार्षद विशाखा मोदी, पूर्व पार्षद सतीश वर्मा, भूपेंद्र कंवर, मदन ठाकुर अध्यक्ष खेल पर्यावरण एवं सांस्कृतिक संस्था, दिवाकर शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर उप प्रधान, रमेश ठाकुर, रमेश चौहान अध्यक्ष टग ऑफ वॉर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश, यशपाल कंवर, महावीर कश्यप एसडीओ जल शक्ति विभाग, नरेंद्र रांटा अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग, योगेंद्र अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अशोक वर्मा, राजन मौकटा उपस्थित रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000