हमीरपुर-कांगड़ा फोरलेन इस साल शुरू करने के दावे फेल, पुल हादसे के बाद निर्माणाधीन कंपनी पर एफआईआर दर्ज – भारत केसरी टीवी

हमीरपुर-कांगड़ा फोरलेन इस साल शुरू करने के दावे फेल, पुल हादसे के बाद निर्माणाधीन कंपनी पर एफआईआर दर्ज

मदन शर्मा

Advertisement

पुल हादसे के बाद निर्माणाधीन कंपनी पर एफआईआर दर्ज, अब अगले साल तक इंतजार

Advertisement

जिस कांगड़ा-शिमला फोरलेन को हिमाचल की लाइफ लाइन कहा जा रहा था उसकी निर्माणाधीन कंपनी की लापरवाही ने पिछले दिनों एक ठेकेदार की जान ले ली। हमीरपुर जिला में पुल टूटने की घटना के बाद जहां कंपनी की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठने लगे हैं। इस कोरिडोर के निर्माण कार्य के भी लंबा खिंचने के संकेत मिलने लगे हैं। हालांकि पूर्व में अफसरों की सुस्ती समेत अन्य कारणों ने इस फोरलेन के काम को शुरू करने में ही लंबा समय लगा दिया और अब जब काम ने थोड़ी रफ्तार पकड़ी थी, तो यह हादसा हो गया। जैसा कि पहले एनएचएआई की ओर से दावा किया जा रहा था कि अक्तूबर में हाई-वे को कांगड़ा से कोहली तक पूरी तरह खोल दिया जाएगा अब वो दावे हवा-हवाई साबित होते नजर आ रहे हैं। हमीरपुर (कोहली) से कांगड़ा तक लगभग 62 किलोमीटर हाई-वे का यह पैच वर्ष 2027 में ही ओपन हो पाएगा

जिला हमीरपुर के चीलबाहल से कोहली तक करीब 17 किलोमीटर के जिस पैच को छह महीने पहले ओपन किए जाने की बातें कही जा रही थी, अब वो अगले साल तक ही ओपन हो पाएगा क्योंकि जो पुल गिरा है, वो इसी 17 किलोमीटर के बीच हथली खड्ड पर बन रहा है। उधर, ठेकेदार की मौत के बाद शिमला-कांगड़ा कोरिडोर निर्माण में लगी कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला और बिगड़ गया है। मसियाणा में पुल हादसे का शिकार बने ठेकेदार के भाई ने कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। कंपनी पर लापरवाही बरतने के संगीन आरोप जड़े हैं।

दस साल पहले शुरू हुआ था काम

नेशनल हाई-वे शिमला-कांगड़ा को वर्ष 2016 में फोरलेन बनाने की घोषणा तत्कालीन व वर्तमान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000