सोमवार से तीन दिन बैंक कर्मी जा रहे हैं हड़ताल पर, पीएलआई स्कीम का जमकर विरोध – भारत केसरी टीवी

सोमवार से तीन दिन बैंक कर्मी जा रहे हैं हड़ताल पर, पीएलआई स्कीम का जमकर विरोध

[MADAN SHARMA]

Advertisement

बैंक व्यवस्था से जुड़े मुद्दे को लेकर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल से पहले यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) हिमाचल प्रदेश इकाई ने शुक्रवार को शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हड़ताल के मुद्दों और मांगों की जानकारी दी। यूएफबीयू हिमाचल प्रदेश के संयोजक नरिंद्र शर्मा सहित विभिन्न बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी संगठनों के प्रतिनिधि प्रेस कान्फ्रेंस में मौजूद रहे। यूएफबीयू ने बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने और नई परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना वापस लेने की मांग को लेकर 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का आह्वान किया है। यूनियन के अनुसार, पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था के तहत शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होना चाहिए।

Advertisement

यूएफबीयू ने कहा कि नई परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना को वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) की ओर से एकतरफा लागू किया है। यूनियनों ने इस योजना को वापस लेने की मांग की है। इसके अलावा लंबे समय से लंबित पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया गया। यूएफबीयू ने कहा कि सरकार के साथ हुए समझौते को अढ़ाई वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूएफबीयू हिमाचल प्रदेश के संयोजक नरिंदर शर्मा, एआईबीओसी हिमाचल प्रदेश से आशुतोष शर्मा और खेम राज वर्मा, एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन से दीपक और दिनेश शर्मा, एआईपीएनबीओए शिमला से सिद्धार्थ टारगेट, यूको बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन से पीयूष राठौर, केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन से मनीष मच्छान, एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन से अंकुश मेहता, एआईबीईए से अंकुर रोहल, एआईबीईए

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000