2.52 करोड़ से बनेगा पीएचसी सिहवाँ का भवन: केवल सिंह पठानिया – भारत केसरी टीवी

2.52 करोड़ से बनेगा पीएचसी सिहवाँ का भवन: केवल सिंह पठानिया

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

एक माह में नए भवन में शिफ्ट होगा सिविल अस्पताल शाहपुर

 

शाहपुर,

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पीएचसी सिहवाँ के नए भवन का शिलान्यास किया।

 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पीएचसी भवन के निर्माण पर 2.52 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने इसके लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भवन के निर्माण से क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। फोरलेन के समीप स्थित होने के कारण इसका लाभ हाईवे पर होने वाली आपात स्थितियों में भी मिलेगा।

 

पठानिया ने लोक निर्माण विभाग को भवन का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग को पंचायत घर के निर्माण का एस्टीमेट तैयार करने को भी कहा।

उन्होंने बताया कि सिहवाँ में ट्रॉमा सेंटर खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ फोरलेन पर होने वाली दुर्घटनाओं में घायलों को भी तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।

विधायक ने बताया कि सिविल अस्पताल शाहपुर को अगले एक माह में नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को आधुनिक एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर उन्होंने स्व. दुलो राम को भी याद किया जिन्होंने स्वास्थ्य संस्थान हेतु अपनी जमीन दान दी थी।

इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्यातिथि का स्वागत किया और विभाग की ओर से दिए गए निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

 

सिहवाँ के पूर्व प्रधान एवं जिला कांग्रेस महासचिव अजय बबली ने क्षेत्रवासियों की ओर से विधायक का आभार जताया।

 

पंचायत के उपप्रधान बिन्दु राणा एवं पंचायत समिति सदस्य आकाश ने भी अपने विचार रखे और अपने क्षेत्र की विभिन्न मांगों को उनके सम्मुख रखा।

 

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण बीएम ठाकुर, डीपीएम जाइका योगिंद्र पाल,बीएमओ डॉ कविता ठाकुर, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नीरज जसवाल, बीडीओ रैत योगेंद्र, जिप सदस्य सुरेन्द्र ठाकुर, उप प्रधान बिन्दु,पूर्व जिप सदस्य नीना ठाकुर,कैप्टन बलि राम, सहायक अभियंता लोक निर्माण विपुल पुंज, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, प्रधान सिहवाँ मंजू ,प्रधान मंझग्रां सुरेश, कैरी प्रधान मंजू,विकास ठाकुर, कमल कटोच, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य ना

गरिक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000