जयराम का दावा, चुनावों में भाजपा की होगी बड़ी जीत – भारत केसरी टीवी

जयराम का दावा, चुनावों में भाजपा की होगी बड़ी जीत

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत का जश्न मनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंचायत और स्थानीय नगर निकाय चुनावों के हालिया नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और कार्यप्रणाली से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि इन चुनावों ने आने वाले विधानसभा चुनावों की पटकथा लिख दी है, जहां कांग्रेस सरकार का इससे भी बुरा हश्र होगा और भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ एकतरफा जीत दर्ज करेगी।

मुख्यमंत्री पर सीधा निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर, रातों-रात नियमों में बदलाव कर रही है और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर तरह-तरह के प्रशासनिक व राजनीतिक दबाव बनाकर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के पदों पर जबरन कब्जा करने की साजिशें रच रही है, लेकिन जनता और विपक्ष उनके इस षड्यंत्र को कभी कामयाब नहीं होने देंगे। आपदा प्रबंधन के मुद्दे पर सुक्खू सरकार को घेरते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंडी जिले ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान सबसे अधिक नुकसान झेला था, परंतु राहत और पुनर्वास की दिशा में काम करने के बजाय सरकार ने इस जिले को आबंटित की गई आपदा राहत राशि को भी वापस ले लिया है, जिससे आज यहां के प्रभावित लोग पूरी तरह से राम भरोसे रहने को मजबूर हैं।

सोलन नगर निगम चुनाव में लोकतंत्र की जीत

शिमला — नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोलन नगर निगम में भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी सुषमा तथा डिप्टी मेयर पद पर गौरव राजपूत के निर्वाचित होने पर उन्हें शुभक�

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000