हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर 2 टैक्सी चालकों की मौत – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर 2 टैक्सी चालकों की मौत

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गुरूवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर एक बोलेरो कैंपर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो टैक्सी चालकों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, हादसा चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर दिनका घार के पास हुआ। मृतकों की पहचान भरमौर निवासी रविंदर कुमार (39) और विशाल कुमार (32) के रूप में हुई है। दोनों मणिमहेश टैक्सी यूनियन से जुड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि बीती रात को दोनों टैक्सी चालक लाहल पेट्रोल पंप से अपनी गाड़ी में ईंधन डलवाने गए थे। वापसी के दौरान घार के समीप बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को खाई से बाहर निकाला और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। इस हादसे पर भरमौर से भाजपा विधायक जनक राज ने गहरा शोक व्यक्त किया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000