महिला आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए गए 27 मामले – भारत केसरी टीवी

महिला आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए गए 27 मामले

[MADAN SHARMA]

Advertisement

महिला आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए गए 27 मामले

Advertisement

 

हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग के सदस्यों द्वारा आज सोलन के उपायुक्त न्यायालय में स्वतंत्र रूप से मामलों की सुनवाई की गई।

न्यायालय में मामलों की सुनवाई महिला आयोग की सदस्य सरोज शर्मा, रीना डरोच तथा रीना पंडिर ने की।

महिला आयोग द्वारा कुल 27 मामले प्रस्तुत किए गए। इनमें से 16 मामलों की सुनवाई की गई तथा 04 मामलों को आपसी सहमति से मौके पर सुलझाया गया जबकि 23 मामलों को आगामी सुनवाई के लिए समय दिया गया।

इन मामलों में घरेलू हिंसा, भूमि विवाद, परिवारिक विवाद सहित महिलाओं से जुड़े विभिन्न मामलों पर सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान आयोग ने सम्बन्धित पक्षों को ध्यानपूर्वक सुना तथा मामलों के त्वरित एवं उचित आवश्यक निर्देश दिए।

आयोग का उद्देश्य महिलाओं को न्याय दिलाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर महिला आयोग के कानूनी अधिकारी यशपाल शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक सोलन अजय भारद्वाज, महिला थाना प्रभारी सोलन बवीता कुमारी, पुलिस विभाग से हेमलता, महिला आयोग की वरिष्ठ सहायक राधिका, सोनिया, विनय व सागर उपस्थित थे

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000