भारतीय जनता पार्टी नाहन विधानसभा क्षेत्र माता कटासन मण्डल  – भारत केसरी टीवी

भारतीय जनता पार्टी नाहन विधानसभा क्षेत्र माता कटासन मण्डल 

भारतीय जनता पार्टी नाहन विधानसभा क्षेत्र माता कटासन मण्डल

Advertisement

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा दिनांक: 09 सितम्बर, 2026

Advertisement

 

 

 

 

 

आज दिनांक 9 सितम्बर, 2026 दिन बुधवार भारतीय जनता पार्टी के माता कटासन मण्डल की महत्वपूर्ण बैठक धौलाकुआं में सम्पन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार जो श्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रही है व नाहन विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक अजय सोलंकी जी के नेतृत्व में चल रही है, इनकी कार्यशैली की कड़े शब्दो में निंदा की गई।

डॉ. राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों संस्थानों को बंद किया गया है, उन्हें बंद करने के लिए पार्टी नाहन के विधायक को दोषी मानती है। धौलाकुआं के भारापुर में पूर्व भाजपा सरकार में सी.एच.सी. बनाई गई थी व सैनवाला मुबारिकपुर में पी.एच.सी. बनाई गई थी, इन दोनों अस्पतालों को कांग्रेस ने बंद कर दिया है जिसके कारण हजारों मरीजों को लगातार हानि हो रही है। अभी तक इस क्षेत्र में बड़ा अस्पताल बन जाना चाहिए था, लेकिन नया तो क्या बनना था, जो बनाया गया था उसे भी बंद कर दिया गया है। इस जन विरोधी कार्य की पार्टी घोर निंदा करती है।

डॉ. बिन्दल ने कहा कि माता कटासन मण्डल की 18 पंचायतों में सड़को की गम्भीर दुर्दशा है। एक भी नया पुल इन क्षेत्रों में नहीं बनाया गया है, एक भी नई सड़क नहीं बनी है। पांवटा साहिब से लेकर कालाआम तक पूरी सड़क लगातार जनता की जान लेने वाला काल मार्ग बन गया है। कांग्रेस के नेताओं की भ्रष्टाचार की भूख इस कदर बढ़ गई है कि अनेक बहुमूल्य जाने चले जाने के बाद भी बड़े-बड़े ट्राले लगातार चल रहे हैं जिन पर न नम्बर प्लेट है, न ही किसी प्रकार का नियम है। करोड़ों रूपये का भ्रष्टाचार का जाल बिछा कर हमारे क्षेत्रों के लोगों की जान की दुश्मन बन गई है कांग्रेस सरकार।

डॉ. बिन्दल ने कहा कि पांवटा ब्लॉक की 13 पंचायतों के पीडब्ल्यूडी व आईपीएच विभाग के अधीशासी अभियन्ता के कार्यालय पांवटा से बदलकर नाहन कर दिए गए हैं जिसके कारण जनता को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा, विधायक नाहन के इस निर्णय का कड़ा विरोध करती है। हमें यह भी आशंका है कि अब बिजली बोर्ड का दफ्तर, वन विभाग का दफ्तर, तहसीलदार का दफ्तर व एसडीएम का दफ्तर भी नाहन बदला जाएगा। इन 13 पंचायतों की जनता लगातार संघर्ष करेगी और उपरोक्त सभी मामलों को लेकर जनमानस को जागृत करेगी।

भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार व नाहन के विधायक पर क्षेत्र के बेरोजगारों के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक भी युवा को पक्की सरकारी नौकरी नहीं दी जा रही है। हजारों बहनों के साथ भी विधायक नाहन व कांग्रेस सरकार ने धोखा किया है। गरीब को हजारों-हजारों के बिजली के बिल दिए जा रहे हैं, बीपीएल की सूची को काट दिया गया है, कानून व्यवस्था चरमरा गई है। कांग्रेस पार्टी के चंद गुर्गों के द्वारा भ्रष्टाचार जमकर किया जा रहा है।

डॉ. बिन्दल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनमानस को साथ लेकर जन विरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेस सरकार को उखाड़ फैंकने तक संघर्ष करेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000