चुनावी मौसम में भाजपा की कमाई कांग्रेस से सात गुना ज्यादा, पांच राज्यों से बीजेपी की तिजोरी में आया इतना चंदा – भारत केसरी टीवी

चुनावी मौसम में भाजपा की कमाई कांग्रेस से सात गुना ज्यादा, पांच राज्यों से बीजेपी की तिजोरी में आया इतना चंदा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

पांच राज्यों से बीजेपी की तिजोरी में आया 1472 करोड़ रुपए का चंदा, कांग्रेस को मिले 207 करोड़

हाल में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर पैसा बरसा। इस चुनावी समय में भगवा पार्टी को कांग्रेस के मुकाबले सात गुना से अधिक रकम मिली। चुनाव आयोग ने यह खुलासा किया है। आयोग ने यह खुलासा विभिन्न पार्टियों द्वारा दाखिल किए गए खर्च और प्राप्तियों के ब्यौरे के आधार पर किया है। इसमें सामने आया है कि 15 मार्च से छह मई के बीच भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय को करीब 1,472.8 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। वहीं, कांग्रेस ने अपने केंद्रीय मुख्यालय और पांचों राज्यों की इकाइयों को मिलाकर 207.17 करोड़ रुपए मिले। इन आंकड़ों को देखें को इससे भाजपा और कांग्रेस को मिले चंदे का अंतर एक दम साफ हो जाता है।

पांच राज्यों- असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुड्डुचेरी के हालिया विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा के केवल केंद्रीय मुख्यालय को ही लगभग 1,472.8 करोड़ का फंड मिला, जो कांग्रेस की कुल कमाई से 7 गुना से भी ज्यादा है। कांग्रेस की केंद्रीय और राज्य इकाइयों को मिलाकर उसे सिर्फ 207 करोड़ रुपए का चंदा मिला। यह अंतर इसलिए भी खास है क्योंकि भाजपा की 1,473 करोड़ की यह रकम सिर्फ उसके केंद्रीय मुख्यालय की है, जबकि पश्चिम बंगाल और केरल में उसके खर्च का ब्यौरा अभी सार्वजनिक होना बाकी है। चुनाव के समय-15 मार्च से 6 मई के दौरान दोनों पार्टियों के बैंक खातों की स्थिति में भी बड़ा उलटफेर देखने को मिला। कांग्रेस को कुल फंड 207.17 करोड़ रुपए मिला, जबकि उसने इन चुनावों के दौरान उससे ज्यादा 248.55 करोड़ का खर्च दर्ज किया, जिससे उसके खजाने में कमी आई। भाजपा के जारी खर्च की डिटेल के अनुसार, पार्टी ने तीन राज्यों- असम, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में 159.7 करोड़ रुपए खर्च किए। 130.4 करोड़ सामान्य प्रचार और बाकी उम्मीदवारों पर खर्च किए गए।

बीजेपी का खजाना कितना बढ़ा, कांग्रेस के फंड में कितनी गिरावट

पार्टी शुरुआती चुनाव फंड (15 मार्च) अंतिम फंड (6 मई) कुल अंतर

भाजपा (केवल केंद्रीय मुख्यालय) 6,722.6 करोड़ रुपए 7,627.2 करोड़ 904.6 करोड़ (बढ़ोतरी)

कांग्रेस (केंद्रीय + 5 राज्य इकाइयां) 169.06 करोड़ रुपए 103.20 करोड़ 65.86 करोड़ (गिरावट)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000