द‍िल्‍ली के जगतपुरी में डीटीसी बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री – भारत केसरी टीवी

द‍िल्‍ली के जगतपुरी में डीटीसी बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री

नई दिल्ली। दिल्ली की सड़कों पर दौड़ रही डीटीसी और कलस्‍टर की बसों में आए दिन आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। रविवार शाम को भी जखीरा फ्लाईओवर के पास एक कलस्टर बस में आग लगने की घटना सामने आई थी। अब ताजा मामला पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके का सामने आया है जहां गुरुवार सुबह के वक्त सवार‍ियों से भरी एक ब्‍लू लाइन लो फ्लोर डीटीसी बस आग की भेंट चढ़ गई।

Advertisement

गनीमत यह रही की बस में सवार सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उनको समय से ही बस से उतार द‍िया गया। बस में आग लगने की सूचना पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने ड्राइवर को दी। इसके तुरंत बाद ड्राइवर ने बस को रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। इसके बाद जगतपुरी, प्रीत विहार, पटपडगंज इलाके में कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

Advertisement

बता दें कि रविवार शाम को भी जखीरा फ्लाईओवर के पास उस वक्त हड़कंप मच गया था जब कलस्‍टर बस में अचानक आग लग गई थी। चालक और कंडक्टर ने पहले ही खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया था लेकिन देखते ही देखते पूरी बस आग का गोला बन गई और सभी सवारियों को पहले ही सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया था। यह बस नई दिल्ली से नांगलोई की तरफ जा रही थी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000