मनाली-पालमपुर में पानी का कोटा डबल, जल शक्ति विभाग देगा प्रति व्यक्ति 135 लीटर सप्लाई – भारत केसरी टीवी

मनाली-पालमपुर में पानी का कोटा डबल, जल शक्ति विभाग देगा प्रति व्यक्ति 135 लीटर सप्लाई

[MADAN SHARMA]

Advertisement

817 करोड़ की परियोजना बदलेगी पांच नगरों की तस्वीर

Advertisement

मनाली और पालमपुर में अब 70 नहीं, 135 लीटर प्रति व्यक्ति पानी मिलेगा। जल शक्ति विभाग ने यहां पानी का कोटा डबल कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के पांच नगरों में पेयजल और सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चल रही करीब 817 करोड़ रुपए की जल-स्वच्छता परियोजना से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। परियोजना के तहत मनाली और पालमपुर में पेयजल आपूर्ति को 70 लीटर से बढ़ाकर 135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं करसोग, बिलासपुर और नाहन में सीवरेज व्यवस्था को आधुनिक और बेहतर बनाया जाएगा। इस परियोजना में मनाली, पालमपुर, बिलासपुर, नाहन और करसोग को शामिल किया गया है।

इसमें फ्रांस की विकास एजेंसी एजेंस फ्रांसेज डी डिवेलपमेंट (एफडी) की ओर से करीब 612 करोड़ रुपए और हिमाचल सरकार की ओर से करीब 205 करोड़ रुपए लगाए जा रहे हैं। इससे करीब 1.52 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। परियोजना के तहत मनाली, बिलासपुर और पालमपुर में पेयजल आपूर्ति को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है। परियोजना के दूसरे चरण में पालमपुर, करसोग और नाहन की सीवरेज योजनाओं को शामिल किया गया है। इसके तहत सीवरेज नेटवर्क को मजबूत करने और आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की योजना है। इससे गंदे पानी को बिना उपचार के नदियों और नालों में जाने से रोकने में मदद मिलेगी।

2028 तक पूरा होगा काम

परियोजना को मार्च, 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है। परियोजना पूरी होने से पांचों नगरों में पेयजल और सीवरेज व्यवस्था बेहतर होने के साथ जलजनित बीमारियों पर रोक लगाने और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000