जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न – भारत केसरी टीवी

जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन आज यहां बचत भवन में निर्धारित प्रक्रिया के तहत शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया उपायुक्त शिमला एवं पीठासीन अधिकारी अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न करवाई गई।

अध्यक्ष पद के लिए भूपेंद्र एवं सुरेंद्र रेटका, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए भरत सिंह कलांटा एवं मीनाक्षी प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में थे।

अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में भूपेंद्र को 13 मत, जबकि सुरेंद्र रेटका को 10 मत प्राप्त हुए। मतदान के दौरान दो मत अवैध घोषित किए गए। इस प्रकार भूपेंद्र को जिला परिषद शिमला का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इसी प्रकार, उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में भरत सिंह कलांटा को 14 मत तथा मीनाक्षी को 10 मत प्राप्त हुए, जबकि एक मत अवैध घोषित किया गया। परिणामस्वरूप भरत सिंह कलांटा को जिला परिषद शिमला का उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत उपायुक्त एवं पीठासीन अधिकारी अनुपम कश्यप ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष भूपेंद्र तथा उपाध्यक्ष भरत सिंह कलांटा को निर्धारित शपथ दिलाई।

इस अवसर पर उपायुक्त ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे जिला परिषद के दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला परिषद ग्रामीण विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नेतृत्व में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी।

निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न हुई। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000