हिमाचल प्रदेश को मिला राष्ट्रीय सम्मान, पूर्ण साक्षर राज्य का दर्जा हासिल करने पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ग्रहण किया सम्मान – भारत केसरी टीवी

हिमाचल प्रदेश को मिला राष्ट्रीय सम्मान, पूर्ण साक्षर राज्य का दर्जा हासिल करने पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ग्रहण किया सम्मान

[MADAN SHARMA]

Advertisement

शिमला, । हिमाचल प्रदेश को पूर्ण साक्षर राज्य का दर्जा हासिल करने पर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की ओर से यह सम्मान प्राप्त किया।

Advertisement

 

शिक्षा मंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश ने 99.55 प्रतिशत साक्षरता दर हासिल कर देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इससे आगे गोवा 99.7 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ पहले स्थान पर है। हिमाचल प्रदेश को 8 सितंबर 2025 को 99.3 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया था।

 

रोहित ठाकुर ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश सरकार, शिक्षा विभाग, शिक्षकों, स्वयंसेवियों और प्रदेश की जनता के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के बेहतर सीखने के परिणामों पर विशेष जोर दे रही है।

 

ULLAS के तहत 94,930 शिक्षार्थी पंजीकृत

 

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार का न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम (ULLAS) वर्ष 2022-23 में शुरू हुआ था, जबकि हिमाचल प्रदेश में इसे 2023-24 से लागू किया गया। कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी 12 जिलों को कवर किया गया है। अब तक 94,930 शिक्षार्थियों की पहचान कर ULLAS पोर्टल पर पंजीकरण किया गया है, जबकि 19,232 स्वयंसेवी शिक्षकों का पंजीकरण और प्रशिक्षण पूरा किया जा चुका है।

 

प्रदेश में फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी असेसमेंट टेस्ट (FLNAT) के तीन चरण आयोजित किए गए। सितंबर 2024 में हुए पहले टेस्ट में 15,351 में से 14,516 अभ्यर्थी पास हुए। मार्च 2025 में हुए दूसरे टेस्ट में 28,534 में से 28,062 और मार्च 2026 में हुए तीसरे टेस्ट में 17,657 में से 17,318 अभ्यर्थी सफल रहे।

 

कुल 61,542 शिक्षार्थियों का आकलन किया गया, जिनमें से 59,896 शिक्षार्थी सफल रहे। इस तरह कुल पास प्रतिशत 97.3 प्रतिशत रहा।

 

स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में भी हिमाचल की बड़ी छलांग

 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में भी महत्वपूर्ण सुधार किया है। Performance Grading Index (PGI) 2.0 में प्रदेश की रैंकिंग राष्ट्रीय स्तर पर 13वें स्थान से बढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गई है और राज्यों में हिमाचल तीसरे स्थान पर है।

 

वहीं, NAS/PARAKH जैसे राष्ट्रीय आकलनों में सीखने के परिणामों के मामले में हिमाचल प्रदेश देश में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। वर्ष 2021 में प्रदेश की रैंकिंग 21वें स्थान पर थी।

 

2026-27 में 100 प्रतिशत साक्षरता का लक्ष्य

 

रोहित ठाकुर ने कहा कि अब सरकार का लक्ष्य साक्षरता को बनाए रखने के साथ-साथ आजीवन शिक्षा, डिजिटल साक्षरता और व्यावसायिक कौशल को बढ़ावा देना है। राज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 में 100 प्रतिशत साक्षरता हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

 

उन्होंने इस उपलब्धि के लिए शिक्षकों, स्वयंसेवियों, शिक्षार्थियों, अधिकारियों और इससे जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000