बग्गी-तुंगल में किसान गोष्ठी का आयोजन, प्राकृतिक खेती के व्यवहारिक पहलुओं पर दी जानकारी – भारत केसरी टीवी

बग्गी-तुंगल में किसान गोष्ठी का आयोजन, प्राकृतिक खेती के व्यवहारिक पहलुओं पर दी जानकारी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*मंडी, * ग्राम पंचायत बग्गी-तुंगल में कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के तत्वावधान में किसानों को प्राकृतिक खेती, कृषि विभाग आत्मा की विभिन्न योजनाओं एवं किसान हितैषी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से आज एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पशुपालन विभाग से डॉ. शिवानी ठाकुर ने किसानों को पशुपालन, देसी गाय, पशुओं के स्वास्थ्य एवं विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कृषि विकास अधिकारी प्रकाश चंद ने किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं, तकनीकी गतिविधियों एवं किसान हित में संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी।

गोष्ठी का मुख्य आकर्षण प्राकृतिक खेती रहा। किसानों को प्राकृतिक खेती की संपूर्ण प्रक्रिया एवं व्यवहारिक पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्राकृतिक खेती के सिद्धांत, खेत की तैयारी, बीज उपचार, बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत, आच्छादन (मल्चिंग) तथा प्राकृतिक रूप से कीट एवं रोग प्रबंधन के बारे में किसानों को जागरूक किया गया। साथ ही प्राकृतिक खेती से खेती की लागत कम करने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित कृषि उत्पाद प्राप्त करने तथा पर्यावरण संरक्षण में होने वाले लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

किसान गोष्ठी में 120 से अधिक किसानों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। किसानों ने अधिकारियों के साथ सक्रिय संवाद किया तथा प्राकृतिक खेती एवं अन्य कृषि गतिविधियों से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा उचित समाधान एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष चमन ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उप परियोजना निदेशक डॉ. हितेंद्र ठाकुर, खण्ड तकनीकी प्रबंधक सौरभ वालिया, सहायक तकनीकी प्रबंधक सपना कुमारी एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक कुसुम लता और ग्राम पंचायत बग्गी-तुंगल की प्रधान पूनम व उप प्रधान मुरारी लाल सहित किसान यूनियन के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000