सोलन में कूड़े के ढेर के पास मिले 40-50 वोटर कार्ड, एक ही नाम और फोटो होने से बढ़ा संदेह; पुलिस ने कब्जे में लिए कार्ड – भारत केसरी टीवी

सोलन में कूड़े के ढेर के पास मिले 40-50 वोटर कार्ड, एक ही नाम और फोटो होने से बढ़ा संदेह; पुलिस ने कब्जे में लिए कार्ड

[MADAN SHARMA]

Advertisement

सोलन। नगर निगम सोलन के वार्ड नंबर-11, राजगढ़ रोड स्थित हिमाचल हाउस के पीछे कूड़े के डंपर के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां कूड़े के ढेर में करीब 40 से 50 वोटर कार्ड पड़े हुए मिले। बड़ी संख्या में वोटर कार्ड इस तरह से पड़े होने की सूचना मिलने पर मामले को संदिग्ध मानते हुए भारत केसरी के संपादक मदन लाल शर्मा ने तुरंत पुलिस थाना सोलन को फोन कर मामले की जानकारी दी।

Advertisement

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कूड़े के ढेर से मिले सभी वोटर कार्डों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके पर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

मामले में सबसे अहम बात यह सामने आई है कि मौके से बरामद किए गए कई वोटर कार्डों पर एक ही नाम और एक ही फोटो दिखाई देने की बात कही जा रही है। बड़ी संख्या में इस तरह के कार्ड एक साथ मिलने से मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है। हालांकि, वोटर कार्ड वास्तविक हैं या इनमें किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

 

पुलिस ने बरामद दस्तावेजों को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वोटर कार्ड यहां कैसे पहुंचे और इनके पीछे क्या पूरा मामला है, इसकी जांच की जा रही है।

 

मामले में आगामी जानकारी पुलिस अधीक्षक सोलन की पुष्टि के बाद ही सामने आ सकेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000