पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 734 पदों के लिए 1 लाख से ज्यादा आवेदन, नहीं बढ़ेगी अप्लाई करने की डेट – भारत केसरी टीवी

पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 734 पदों के लिए 1 लाख से ज्यादा आवेदन, नहीं बढ़ेगी अप्लाई करने की डेट

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा के मानसून सत्र में बुधवार को राज्य में चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के बारे में वक्तव्य रखा।उन्होंने बताया कि पुलिस कांस्टेबल के 734 पदों लिए भर्ती विज्ञापन 10 जुलाई, 2026 को जारी किया गया था। इसमें ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 अगस्त, 2026 थी। अंतिम तिथि तक लगभग 65,000 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया जा चुका था। फिर सरकार द्वारा सभी अभ्यर्थियों को एकमुश्त एक वर्ष की आयु सीमा में छूट प्रदान की गई, जिसके फलस्वरूप आवेदन की अंतिम तिथि में 15 दिनों की वृद्धि करते हुए इसे 21 अगस्त, 2026 तक बढ़ाया गया। इस अवधि के दौरान लगभग 11,000 आवेदन प्राप्त हुए, जिससे कुल आवेदनों की संख्या बढक़र लगभग 77,000 हो गई।इसके बाद सरकार ने हिमाचल प्रदेश होम गाड्र्स के कर्मचारियों को एकमुश्त पांच वर्ष की आयु सीमा में छूट प्रदान की गई तथा आवेदन की अंतिम तिथि में पुन: 15 दिनों की वृद्धि करते हुए इसे 5 सितंबर, 2026 तक बढ़ाया गया।

इस अवधि के दौरान लगभग 21,000 आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार, दिनांक 1 सितंबर, 2026 को सायं 7 बजे तक पुरुष एवं महिला पुलिस कांस्टेबल के पदों के लिए प्राप्त कुल आवेदनों की संख्या 98,719 हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान विस्तारित अवधि के दौरान प्रतिदिन पुरुष अभ्यर्थियों से लगभग 200 से 300 आवेदन तथा महिला अभ्यर्थियों से लगभग 150 से 200 आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। 31 अगस्त, 2026 को पुरुष अभ्यर्थियों से 313 आवेदन तथा 01 सितंबर, 2026 को 294 आवेदन प्राप्त हुए। इसी प्रकार, महिला अभ्यर्थियों से 31 अगस्त, 2026 को 159 आवेदन तथा दिनांक 1 सितंबर, 2026 को 129 आवेदन प्राप्त हुए। सीएम ने कहा कि यह कहना तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग का ऑनलाइन पोर्टल सुचारू रूप से कार्य नहीं कर रहा है।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग का ऑनलाइन पोर्टल पूर्णत: सुचारू रूप से कार्य कर रहा है तथा इसके संचालन में किसी प्रकार की तकनीकी बाधा नहीं है। इन पदों के लिए भर्ती नियमों के अनुसार शारीरिक मानक परीक्षण एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों में पुलिस विभाग द्वारा आयोजित किया जाना है। इसके लिए भी समय चाहिए। विधानसभा में बड़सर से विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने मुख्यमंत्री से मांग की की आवेदन की तिथि एक हफ्ते तक और बढ़ा दी जाए। जवाब में सीएम ने कहा कि यदि ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि को और आगे बढ़ाया जाता है, तो आगामी शीत ऋतु के कारण भर्ती प्रक्रिया आरम्भ करना कठिन हो जाएगा तथा भर्ती प्रक्रिया में लगभग छह माह की अतिरिक्त देरी हो सकती है। इस दृष्टि से भी ऑनलाइन भर्ती आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि को और आगे बढ़ाना उचित नहीं होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000